हादसे में गर्भवती महिला घायल, हत्या के प्रयास का आरोप
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल गर्भवती पत्नी को निजी अस्पता
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल गर्भवती पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
दिया उपरहार निवासी असलम खां की पत्नी शबनम गर्भवती है। गुरुवार की सुबह असलम अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए बाइक से पूरामुफ्ती जा रहा था। असलम की मानें तो सरायअकिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। असलम ने स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान हालत में शबनम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। उधर, असलम ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए दिया उपरहार स्थित बालू घाट के ठेकेदार पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बालू ठेकेदार से उसकी रंजिश है। इस संबंध में इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। 22 वाहनों का किया चालान
सड़क पर हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर परिवहन विभाग की ओर से चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान 22 लोगों को पुलिस ने बिना वैद्य दस्तावेज के वाहन चलाते पकड़ा। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।
यातायात विभाग की ओर सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। गुरुवार को एआरटीओ शंकर जी सिंह ने मंझनपुर क्षेत्र के पतौना व सौरई खुर्द में वाहनों को रोककर लोगों के दस्तावेजों को चेक किया। इस दौरान 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। सभी वाहन चालकों को वाहन में रिफलेक्टर के प्रयोग, सीट बेल्ट और हेलमेट का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया।