एक सप्ताह बाद शुरू होगा रोही ब्रिज से आवागमन
जासं कौशांबी रोही ओवरब्रिज में शनिवार को दूसरी बार होल हो गया। इस घटना के बाद से प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और स्थिति देखते हुए रविवार को ब्रिज से आवागमन को रोक दिया। भरवारी रेलवे क्रॉसिग होकर निकलने में चार पहिया वाहन चालकों का घंटों का समय बर्बाद हो रहा है। मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के बाद ही ब्रिज से आवागमन शुरू हो पाएंगा।
जासं, कौशांबी : रोही ओवरब्रिज में शनिवार को दूसरी बार होल हो गया। इस घटना के बाद से प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और स्थिति देखते हुए रविवार को ब्रिज से आवागमन को रोक दिया। भरवारी रेलवे क्रॉसिग होकर निकलने में चार पहिया वाहन चालकों का घंटों का समय बर्बाद हो रहा है। मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के बाद ही ब्रिज से आवागमन शुरू हो पाएंगा।
भरवारी में बढ़ रहे यातायात के दबाव के चलते जाम की स्थित बनती थी। इससे निजात पाने के लिए रोही रेलवे क्रॉसिग के पास पुल निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया। 37.12 करोड़ की लागत से 22 अक्टूबर 2017 को पुल बनकर तैयार हो गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुल का शुभारंभ किया। पुल शुरू होने के दो साल के अंदर ही टूटने लगा। एक पखवारे पहले ब्रिज में होल हो गया, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और टूटे हिस्से के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया। अब तक पुल टूटने के कारणों की रिपोर्ट भी नहीं आई कि दूसरी पटरी की ओर के हिस्से में शनिवार को होल हो गया। सांसद, डीएम, एसपी सहित सेतु निर्माण निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुल की स्थिति देखते हुए आवागमन रोक दिया। रविवार को भी जाम के झाम से जूझे लोग
रोही ब्रिज के बंद होने से रविवार को भरवारी रेलवे क्रासिग समेत जीवनगंज, जलालपुर रेलवे क्रॉसिग पर भीड़ लगी रही। पूरे दिन भरवारी से चार पहिया और जीवनगंज और जलालपुर से दो पहिया वाहन गुजरते रहे। पुल के बंद होने से यहां यातायात का दबाव भी अधिक रहा। भरवारी में जाम की स्थित को देखते हुए कौशांबी आने के लिए कुछ लोगों को सयांरा व सिराथू तक जाना पड़ा। सेतु निर्माण निगम ने पुल सही होने को लेकर अब तक कोई सही सूचना नहीं दी है। मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि अभी करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की जांच के लिए लखनऊ से टीम आएगी। यह पुल किस कारण से क्षतिग्रस्त हुआ है, यह अभी कह पाना संभव नहीं है। टूटे हिस्से को बना दिया गया है, करीब एक सप्ताह में पुल से छोटे वाहनों को गुजारा जाने लगेगा।
- आरके सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण निगम, प्रयागराज
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप