Move to Jagran APP

दहेज में दो लाख नहीं मिले तो पत्नी को पीटा

चरवा के मलाक भारत गांव की महिला को उसके पति ने दहेज में दो लाख रुपया नकद न मिलने पर पिटाई की। ससुरालियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला अपने मायके पहुंची और स्वजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने थाने में आरोपित पति व ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 12:02 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 12:02 AM (IST)
दहेज में दो लाख नहीं मिले तो पत्नी को पीटा
दहेज में दो लाख नहीं मिले तो पत्नी को पीटा

चायल : चरवा के मलाक भारत गांव की महिला को उसके पति ने दहेज में दो लाख रुपया नकद न मिलने पर पिटाई की। ससुरालियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला अपने मायके पहुंची और स्वजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने थाने में आरोपित पति व ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।

loksabha election banner

मलाक भारत गांव निवासी जगमोहन लाल ने अपनी बेटी सीमा देवी की शादी नवंबर 2019 को प्रयागराज के मुंडेरा निवासी संगमलाल के पुत्र सूरज कुमार के साथ की थी। सीमा के बताया कि शादी में उसके पिता ने दो लाख रुपया नकद, बाइक और हैसियत से अधिक दहेज दिया था। शादी के बाद से ससुरालीजन कम दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि ससुरालीजन दहेज में और दो लाख रुपया नगद की मांग कर रहे थे। महिला के इन्कार करने पर ससुरालीजन उसे यातना देने लगे। कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई। पंचायत के बाद कुछ दिन तक तो ठीक रहता, उसके बाद फिर वह लोग दहेज की मांग करने लगते। एक सप्ताह पूर्व पति, सास, ससुर और ननद ने दो लाख रुपया मायके से लाने की बात कही। सीमा के इन्कार करने पर उन लोगों ने जान से मारने की नियत से उसकी जमकर पिटाई कर दी। ससुरालियों के चंगुल से छूटकर किसी तरह महिला अपने मायके पहुंची और घटना की जानकारी स्वजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद स्वजनों के होश उड़ गए। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.