ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र में जेई को घेरा, किया हंगामा
संसू, पश्चिम शरीरा : पश्चिम शरीरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन गांव के लोगों ने शुक्रवार की दोपहर पावर हाउस का घेराव कर लिया। साथ जेई को अपने पास बैठा लिया। लो वोल्टेज व अनियमित कटौती को लेकर नाराज ग्रामीणों को जेई ने समझाया।
संसू, पश्चिम शरीरा : पश्चिम शरीरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन गांव के लोगों ने शुक्रवार की दोपहर पावर हाउस का घेराव कर लिया। साथ जेई को अपने पास बैठा लिया। लो वोल्टेज व अनियमित कटौती को लेकर नाराज ग्रामीणों को जेई ने समझाया। करीब एक घंटे बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
जनपद में विद्युत व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। कस्बा व हो या फिर गांव हर जगह बिजली विभाग की अनदेखी व लापरवाही के चलते लोग परेशान हैं। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को पश्चिम शरीरा, पूरब शरीरा, बरुआ, चांदेराई, भगवतपुर समेत आधा दर्जन गांव के दर्जनों लोगों ने उपकेंद्र का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जेई चंद्रिका प्रसाद मौर्य ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो लोगों ने उन्हें भी अपने साथ धरने पर बैठा लिया। उनका आरोप रहा कि 24 घंटे में महज छह से सात घंटे आपूर्ति की जाती है, उसमें भी लो वोल्टेज की समस्या से सारा काम प्रभावित रहता है। ¨सचाई के अभाव में फसल बर्बाद हो रही है। वहीं घरेलू इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बने हुए हैं। अचानक बिजली का वोल्टेज बढ़ने से उनके इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंकते रहते हैं। कई बार अफसरों से शिकायत की गई लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही है। हालांकि जेई ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए विभागीय अफसरों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।