बस्ती के बीच पटाखे डंप, हादसे की आशंका
जासं, कौशांबी : प्रकाश पर्व दीपावली पर जिले के लाखों रुपये के पटाखे, छुरछुरिया आदि विस्फोटक सामग्री जला दी जाती है। इसकी बिक्री करने वाले कारोबारियों को हजारों का इजाफा भी होता है। कुछ व्यापारियों ने पटाखे व अन्य विस्फोटक सामग्री बेचने का लाइसेंस भी जारी करा रखा। कुछ अवैध तरीके कार्य कर रहे हैं। प्रतिबंध के बाद भी बस्ती के बीच बड़े पैमाने पर पटाखे व अन्य सामग्री डंप है। यदि इस ओर ध्यान न दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

दीपावली पर्व ही तैयारियों चलने लगी हैं। जहां लोग अपने घरों की साफ- सफाई कर रहे हैं वही कारोबारी त्योहार के जरिए हजारों की कमाई की तैयारी में है। मान्यता है कि रावण का वध करने के बाद प्रभु राम अयोध्या लौटे थे। इसी के मद्देनजर दीपावली मनाई जा रही है। भगवान राम के वापस लौटने की खुशी में घरों को रोशन दीपों से रोशन करते हैं। साथ ही पटाखे, छुरछुरिया, गाजर आदि विस्फोटक सामग्री जलाते हैं। विस्फोटक सामग्री की बिक्री से कारोबारियों को हजारों का मुनाफा भी होता है। त्योहार के मद्देनजर मनौरी, देवीगंज, सौरई खुर्द, शमसाबाद, मंझनपुर, भरवारी, सिराथू, दारानगर, सरायअकिल, मूरतगंज, करारी, चायल आदि स्थानों पर अवैध तरीके से कारोबारियों ने बस्ती के बीच पटाखे, छुरछुरिया, गाजर आदि सामग्री डंप कर ली है, जिससे बस्ती के लोगों को खतरा बना हुआ है। सूचना के बाद भी स्थानीय पुलिस व अग्निशमन विभाग अनजान बना हुआ है। सामग्री रखने का क्या है मानक
जनपद में तीन दर्जन से अधिक लोगों को पटाखे, छुरछुरिया, गाजर आदि विस्फोटक सामग्री बेचाने का लाइसेंस दिया गया है। जिलाधिकारी को ओर से जारी किए गए लाइसेंस में स्पष्ट किया गया है कि विस्फोटक सामग्री का भंडारण व बिक्री बस्ती से 200 मीटर की दूरी पर करना है। इसके बाद भी जिले के कारोबारी बस्ती के बीच पटाखे, छुरछुरिया, गाजर आदि सामग्री डंप किए हुए हैं। जो जनपद वासियों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। क्या कहते हैं एसपी
पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि जिले की प्रमुख बाजारों में पटाखे, छुरछुरिया, गाजर आदि विस्फोटक सामग्री अवैध तरीके से डंप है तो इसकी जांच कराई जाएगी। डंप करने वाले कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।