कोहरे में जरूर करें रिफ्लेक्टर व इंडीकेटर का प्रयोग
जासं, कौशांबी : कोहरे में सुरक्षित सफर के लिए विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। वाहनों को खड़ा करने के दौरान रिफ्लेक्टर व दोनों इंडीकेटर का प्रयोग जरूर करना चाहिए। यातायात नियमों का प्रयोग करने से सुरक्षित सफर और खुशहाल ¨जदगी बनी रहती है। क्योंकि जान है तो जहान है।
जासं, कौशांबी : कोहरे में सुरक्षित सफर के लिए विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। वाहनों को खड़ा करने के दौरान रिफ्लेक्टर व दोनों इंडीकेटर का प्रयोग जरूर करना चाहिए। यातायात नियमों का प्रयोग करने से सुरक्षित सफर और खुशहाल ¨जदगी बनी रहती है। क्योंकि जान है तो जहान है।
दुर्घटनाओं के पीछे तमाम कारण होते हैं। यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही के चलते हर दिन लोग घायल हो रहे हैं। अक्सर लोगों की मौत भी हो रही है। ऐसी घटनाएं जिले से होकर गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर अक्सर देखने व सुनने को मिल रही है। इन दिनों ठंड ने दस्तक दे दी है। कोहरे में सफर करने के लिए लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। अक्सर देखा गया है कि गांव की सड़कें हों या फिर मुख्य मार्ग, लोग अपने वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं। कोहरे के चलते पीछे से या फिर आगे से आने वाले वाहन खड़ी गाड़ियों से जा टकराते हैं। लाल कपड़ा करता है रिफ्लेक्टर का काम
बड़े वाहन सरिया आदि लादकर चलते हैं। इनसे बचने के लिए इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि बड़े वाहनों के ट्राला में लदे सरिया में लाल कपड़ा फंसा देना चाहिए। लाल कपड़ा रिफ्लेक्टर सरीका काम करता है। पीछे चल रहे वाहन चालक सावधान हो जाते हैं। गाड़ी खड़ी करते समय इंडीकेटर जलाएं
हमेशा सड़क से नीचे उतारकर पटरी पर वाहन खड़ा करना चाहिए। गाड़ी खड़ी करने के दौरान दोनों इंडीकेटर जरूर जलाएं, जिससे पीछे व आगे से आने वाले वाहन चालक को समझने में आसानी रहेगी कि उनके सामने वाहन वाला वाहन कितनी दूरी पर कहां खड़ा है। ट्रकों में सरिया के लादने का नहीं है नियम
ट्रकों व पिकअप गाड़ियों में सरिया लादकर चलने वाले वाहनों के लिए इस बात का नियम नहीं है कि वह क्यों लाद रहे हैं। हां इतना जरूर होता है कि आरटीओ विभाग के अफसर या पुलिस ओवरलोड के नाम पर उनका चालान कर दे या फिर जुर्माना वसूल करे। सरिया मोड़ या लंबे वाहन का करें प्रयोग
पुलिस व परिवहन विभाग के अफसर भी ऐसे मानक की बात से इन्कार कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि यदि इस बात का नियम लागू किया जाए कि सरिया को मोड़ कर रखें या फिर लंबे वाहन का प्रयोग किया जाए, तभी ऐसे हादसों में लगाम लगाई जा सकती है। सफर के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सरिया आदि बड़े वाहनों में लादने के बाद लाल कपड़ा जरूर बांध दें। कोहरे या फिर रात के समय वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करें। क्योंकि अक्सर आड़ा-तिरछा खड़े वाहन हादसे का कारण बनते हैं। ओवरलोड माल लादकर चलने वाले वाहन पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।
- शंकर जी ¨सह, एआरटीओ प्रशासन।