UP Civic Polls Result 2017: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जिले कौशांबी में भाजपा की हार
केशव प्रसाद मौर्य के गृह जिले कौशांबी में भाजपा को तगड़ी शिकस्त मिली है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जिले कौशांबी में भाजपा को तगड़ी शिकस्त मिली है।
कौशांबी (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में शहर की सरकार चुनने को मतदान के बाद आज परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की है। इसी बीच प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जिले कौशांबी में पार्टी को शिकस्त झेलनी पड़ी है।
केशव प्रसाद मौर्य के गृह जिले कौशांबी में भाजपा को तगड़ी शिकस्त मिली है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जिले कौशांबी में भाजपा को तगड़ी शिकस्त मिली है।
जिले में छह नगर पंचायतों में भाजपा का एक भी चेयरमैन नहीं जीत सका है। सिराथू नगर पंचायत क्षेत्र केशव का गृहनगर है। यहां नगर पंचायत चेयरमैन पद पर निर्दल राजेन्द्र यादव उर्फ भोला यादव ने भाजपा के प्रशांत केसरी को 1680 मतों से पराजित कर दिया।
दिन रात मेहनत का नतीजा है निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत: दिनेश शर्मा
भोला को 3783 मत मिले जबकि भाजपा के प्रशांत केशरी को 2103 वोट। नगर पंचायत करारी से सपा की उर्मिला देवी विजयी घोषित की गई हैंं नगर पंचायत सराय अकिल से कांग्रेस के रोहित आजाद विजयी हुए हैं।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव के परिणाम सीएम योगी आदित्यनाथ की अग्निपरीक्षा के नतीजे
नगर पंचायत चायल से निर्दलीय शिवमणि केसरवानी विजयी रहे हैं। नगर पंचायत अझुवा से निर्दलीय अनिल कुमार को कामयाबी मिली है। नगर पंचायत मंझनपुर में बसपा के महताब आलम चेयरमैन चुने गए हैं।
यह भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव ने कहा, सभी जानते हैं कि राजीव गांधी हिन्दू थे