विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में अब किसानों को मिलेगा छह लाख तक सस्ता लोन, समय से किस्त चुकाने पर मिलेगी सब्सिडी

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:17 PM (GMT+05:30)

लघु और सीमांत किसानों को कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के लिए छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण 6% प्रभावी ब्याज दर पर मिलेगा।

अब खेती के लिए किसानों को मिलेगा छह लाख तक सस्ता लोन।

अब खेती के लिए किसानों को मिलेगा छह लाख तक सस्ता लोन।

HighLights

  1. किसानों को 6 लाख तक का दीर्घकालीन ऋण।

  2. 6% प्रभावी ब्याज दर पर मिलेगा ऋण।

  3. समय पर किस्त चुकाने पर मिलेगा ब्याज अनुदान।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। लघु और सीमांत किसानों को कृषि एवं इससे जुड़ी गतिविधियों के लिए छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह फीसदी की प्रभावी ब्याज दर पर मिल सकेगा। इसका उद्देश्य किसानों को रियायती दर पर दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादकता और आय बढ़ाने में मदद करना है।

लघु और सीमांत किसानों को खेती-किसानी में आर्थिक मजबूती देने के लिए सरकार ने रियायती ब्याज दर पर दीर्घकालीन ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है। इसके तहत पात्र किसानों को कृषि एवं इससे जुड़ी गतिविधियों के लिए अधिकतम छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह फीसदी की प्रभावी ब्याज दर पर मिल सकेगा।

योजना के तहत किसानों को खेती के लिए आवश्यक पूंजीगत निवेश करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कृषि आधारित अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। एआर कोआपरेटिव मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों के लिए कृषक समृद्धि योजना लागू की गई है।

इस योजना के तहत किसानों को छह प्रतिशत ब्याज में छह लाख तक ऋण दिया जाएगा। आवेदन करने वाले किसानों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते का विवरण और निवास प्रमाण पत्र समेत जरूरी दस्तावेज देने पड़ेंगे।

समय से किस्त चुकाने पर मिलेगा ब्याज अनुदान

योजना की खास बात यह है कि समय पर ऋण की किस्त जमा करने वाले पात्र किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। इससे किसानों को कर्ज का वित्तीय बोझ कम करने में मदद मिलेगी। इस लाभ के लिए निर्धारित पात्रता और शर्तों का पालन करना जरूरी होगा। कृषि के साथ उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए भी ऋण की सुविधा मिलेगी।

आवेदन के लिए जरूरी होंगे यह दस्तावेज

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते का विवरण, निवास प्रमाण पत्र आदि देना होगा। इसके अलावा जमीन से संबंधित दस्तावेज, खसरा-खतौनी और खेती से जुड़ी जानकारी भी मांगी जा सकती है। किसान आवेदन करने से पहले सभी जरूरी कागजात तैयार रखें, ताकि दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदन प्रक्रिया में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, उत्तर प्रदेश में बना नंबर वन