नालियां न होने से परेशानी, रास्ते पर फैला कीचड़
जासं, कसेंदा : चायल नगर पंचायत के मोहल्ले दरियापुर के मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी भरा हुआ है। अब वह
जासं, कसेंदा : चायल नगर पंचायत के मोहल्ले दरियापुर के मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी भरा हुआ है। अब वह कीचड़ में तब्दील हो गया है। जिससे उधर से आने-जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने इसकी शिकायत चेयरमैन और अधिकारियों से की। उसके बाद भी रास्ते पर ध्यान नहीं दिया गया।
गांवों और कस्बों में लगातार सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से ग्रामीणों और कस्बे वासियों की समस्या दूर नहीं हो रही है। चायल नगर पंचायत में नाली, खड़ंजा और इंटरलॉ¨कग पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बाद भी यहां के मोहल्ले दरियापुर के लोग परेशान हैं। मोहल्ले में नालियां न होने से रास्ते में पानी भरा हुआ है। दरियापुर के अनिल, लालचंद्र, अर्जुन, नीरज, मान¨सह आदि का कहना है कि मोहल्ले के पूरब बने मुख्य मार्ग पर कीचड़ व बारिश का पानी भरा है। जिसके चलते उस पर आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। बाइक व साइकिल सवार तो आए दिन गिर कर चोटिल होते हैं। गांव का मुख्य मार्ग व प्राथमिक विद्यालय का मार्ग न होने कि चलते स्कूली बच्चों को भी कीचड़ भरे रास्ते से चलना पड़ता है। लोग बोले
- रास्ते का खड़ंजा पूरी तरह से उखड़ गया। जिस कारण इस पर बारिश का पानी व कीचड़ भरा रहता है और आने जाने में परेशानी होती है। रास्ते को ठीक नहीं कराया गया।
- चंद्रलोक ¨सह
- अधिकारियों से कई बार खड़ंजा को सुधारने के लिए नाप कराई गई थी। लेकिन अभी तक खड़ंजा उखड़ा पड़ा है, जिसमें गिर कर लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं।
- अर्जुन ¨सह
- गांव के पूरब में बना रास्ता प्राथमिक विद्यालय पहुंचने का एक ही रास्ता है। जो पूरी तरह से उखड़ा हुआ है। इसकी शिकायत की। उसके बाद भी नहीं बनाई गई।
- पूजा देवी
दरियापुर व फतेहपुर सहावपुर ¨लक मार्ग होने की वजह से इस रास्ते पर आवागमन अधिक होता है। रास्ता खराब होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
- आंचल