सभा में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मंझनपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धाजलि अर्पित की।
जासं, कौशांबी : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मंझनपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धाजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश पासी ने पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज के निधन को देश की अपूरणीय क्षति हुई है। देश हित में उनकी ओर से किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि उन्होंने विगत कई वर्षो में भारतीय राजनीति में बेहतर योगदान किया है। पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि कहा कि सुषमा स्वराज जी के व्यक्तित्व की अमिट छाप राष्ट्र के हर नागरिक के हृदय में अंकित है। उनके निधन से भारतीय राजनीति ने एक कुशल व समर्पित राजनेता खो दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी, चंद्रदत्त शुक्ल, आद्या प्रसाद पांडेय, दिनेश पांडेय, बबलू गर्ग, भूपेंद्र शर्मा, भोपाल केसरवानी आदि मौजूद रहे। भाजपा काजू गांव में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयचंद्र कोरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन किया। इसमें पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धाजलि दी गई। कार्यक्रम में उमेश केसरवानी, संजय कुमार हरिशचंद्र, मंजीत कुमार, छोटेलाल, जगन्नाथ, बाबादीन आदि मौजूद रहे।
शिक्षक संगठन से व्यक्त किया शोक
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को मंझनपुर में आयोजित शोकसभा में संगठन के जिला संयोजक ओमदत्त त्रिपाठी ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से राष्ट्र की अपूरणीय क्षति हुई है। उनके द्वारा देश हित के किए गए कार्य से दूसरे नेताओं को सीख लेनी होगी। मौके पर माया पति त्रिपाठी, विपिन श्रीवास्तव, कर्नल कुमार शुक्ल, भूपेंद्र कुमार सिंह, सौरभ, विमलेश, त्रिभुवन सिंह कृष्णकांत, गोरखनाथ समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। विधायक समेत पदाधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
संसू, सिराथू : भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को सिराथू में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें विधायक समेत पार्टी के नेताओं ने श्रद्धाजलि दी। कार्यालय में शोक सभा के दौरान सिराथू विधायक शीतला पटेल ने कहा पार्टी ने एक प्रखर वक्ता मजबूत महिला नेता खो दिया है। इसकी भरपाई होना अब असंभव है। कहा कि उनके कुशल नेतृत्व की जितनी सराहना की जाए वह कम है। पूर्व विदेश मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपना पक्ष रखकर संयुक्त राष्ट्रय संघ के सामने मजबूती से रखा था। उनका द्वारा किए गए कार्य सराहनीय है। इसी प्रकार सिराथू तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। तहसील संघ के अध्यक्ष बालेंद्र सर द्विवेदी ने कहा कि सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से हर कोई दुखी है। कुशल कार्यक्षमता युवा नेतृत्व करने वाली महिला नेता की कमी हमेशा खलेगी। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना की।