आज तय होगा किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा
जासं कौशांबी लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के बीच नवीन ओसा मंडी में 23 मई की सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेट के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। परिणाम शाम चार से पांच बजे के बीच आने की उम्मीद है। बुधवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सबसे पहले चायल विधानसभा क्षेत्र में जीत और हार का परिणाम आएगा।
जासं, कौशांबी : लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के बीच नवीन ओसा मंडी में 23 मई की सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। पोस्टल बैलेट के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। परिणाम शाम चार से पांच बजे के बीच आने की उम्मीद है। बुधवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सबसे पहले चायल विधानसभा क्षेत्र में जीत और हार का परिणाम आएगा। सिराथू और अंत में मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आएगा। कुंडा और बाबागंज में मतों की गणना प्रतापगढ़ प्रशासन कराएगा। कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सक्षम अधिकारी लाएगा। इसके बाद जीत और हार की घोषणा की जाएगी।
कौशांबी में कुल 17 लाख मतदाता हैं। चुनावी समर में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर पांचवें चरण में छह मई को मतदान हुआ था। कुल 54.44 फीसद वोट पड़े। सर्वाधिक मतदान मंझनपुर में हुआ। यहां मत प्रतिशत 57.52 फीसद रहा है। मंझनपुर में कुल 388217 मतदाता थे, जिनमें से 223327 लोंगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सिराथू में 361597 वोटरों में से 195868 लोगों ने मतदान किया। यहां का मतप्रतिशत 53.68 फीसद रहा है। चायल में कुल मतदाताओं की संख्या 374105 है जिसमें से 197055 लोगों ने मतदान किया और यहां मतप्रतिशत 52.67 है। बाबागंज में कुल मतदाता 311381 हैं जिनमें से 163988 लोगों ने वोट किया है। यानी यहां का मतप्रतिशत 52.66 रहा। कुंडा में कुल मतदाता 348991 हैं जिनमें से 191219 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत में 54.79 रहा। अगर इसे राउंड के लिहाज से देखा जाए तो सबसे कम राउंड चायल में है। यहां 392 बूथों पर पड़े मतों की गणना के लिए कुल 28 राउंड होंगे। इसके बाद सिराथू में 29 राउंड व सर्वाधिक मंझनपुर में 31 राउंड की मतगणना होगी। सिराथू में मतदान के लिए 395 व मंझनपुर में 426 बूथ बनाए गए थे। एक राउंड में 14 ईवीम की गणना होगी। इसके लिए हर विधानसभावार 14 टेबल लगाए गए हैं। सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गणना
14 टेबलों पर पोस्टल बैलेट पेपर से डाले गए मतों की गणना होनी है। इनमें से 10 टेबल पर क्यूआरकोड आदि को स्केन किया जाएगा, जबकि मतों की गणना चार टेबलों पर होगी। इस बार जनपद में 2829 सर्विस वोटरों ने इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट से मत दिया जिनकी गणना कंप्यूटर व स्केनर से होगी। 57 पार्टी बनी जिनमें एक में चार कर्मचारी हैं। मंडी रोड पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित
मंझनपुर मंडी स्थल पर गुरुवार को मतगणना होगी। ऐसे में इस रोड पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मंझनपुर चौराहे से ओसा को जाने वाले वाहनों को समदा चौराहे की ओर और ओसा चौराहे से मंडी की ओर आने वाले वाहनों को समदा की ओर से निकाला जाएगा। गणना के दौरान मंझनपुर-मंडी मार्ग पूरी तरह से लोगों के लिए बंद रहेगा। गणना के दौरान पार्किंग की व्यवस्था
एसपी ने बताया कि वीआइपी पार्किंग मंडी के अंदर रहेगी जिसमें अधिकारियों के वाहन खड़े होंगे। मतदान कर्मचारियों के वाहन के लिए मंडी के सामने पार्किंग की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि ओसा की ओर से आने वाले वाहन श्री दुर्गा देवी इंटर कालेज व मंझनपुर की ओर से आने वाले वाहन के लिए प्राथमिक विद्यालय पाता के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप