Move to Jagran APP

मिट्टी का ढूहा ढहा, ट्रैक्टर चालक समेत दो घायल

मिट्टी का ढूहा ढहने से ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:13 AM (IST)
मिट्टी का ढूहा ढहा, ट्रैक्टर चालक समेत दो घायल
मिट्टी का ढूहा ढहा, ट्रैक्टर चालक समेत दो घायल

मिट्टी का ढूहा ढहने से ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है।

loksabha election banner

करारी थाना क्षेत्र के अगियौना निवासी देवनारायण का बेटा कुक्कू ट्रैक्टर चालक है। वह करारी के एक ईंट भट्ठा में काम करता है। रविवार की सुबह वह गांव के ही मुन्नालाल समेत अन्य मजदूरों के साथ अगियौना गांव के बाहर ईंट पथाई के लिए मिट्टी खोदवा रहा था। मुन्नालाल समेत अन्य मजदूर मिट्टी खोदाई कर रहे थे। जबकि ट्रैक्टर चालक कुक्कू कुछ दूरी पर ही बैठा था। मुन्नालाल की मानें तो अचानक मिट्टी का ढूहा गिरा। मुन्नालाल और कुक्कू इसकी चपेट में आ गया। जबकि अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। यह देख लोगों के होश उड़ गए। किसी तरह मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी होने पर बिलखते स्वजन भी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुक्कू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.