प्रधानपति पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावा गाव में शुक्रवार शाम प्रधान पर असलहाधारी बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में प्रधान पति ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश प्रधानपति को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना को लेकर प्रधानपति और उसका परिवार दहशत में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से मिले शिकायती पत्र के अधार पर हमलावरों की छानबीन शुरू कर दिया है।
कसेंदा : चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावा गाव में शुक्रवार शाम प्रधान पर असलहाधारी बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में प्रधान पति ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश प्रधानपति को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना को लेकर प्रधानपति और उसका परिवार दहशत में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से मिले शिकायती पत्र के अधार पर हमलावरों की छानबीन शुरू कर दिया है।
सैयद सरावा निवास मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद आबाद प्रधानपति हैं। गाव के मुस्कान चौराहे पर उन्होंने अपना एक कार्यालय बनाया है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह अपने साथियों के साथ कार्यालय में बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी समय पाच गाड़ियों से लगभग दो दर्जन असलहाधारी बदमाश वहा पहुंचे और मोहम्मद आजम को बंदूक की नोक पर लेकर गली गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान वह किसी तरह अपने आप को बचाते हुए कमरे में घुस गए। इसके बाद असलहाधारी प्रधानपति को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना से प्रधानपति और उनका परिवार सहमा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दिया है। प्रधानपति मोहम्मद आजम के मुताबिक पुराने विवाद को लेकर उनके ऊपर हमला किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
टेवां, कौशांबी : महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर के पास गुरुवार की रात अनियंत्रित होकर बालू से लदा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महेवा घाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर निवासी 23 वर्षीय अजय पुत्र रामस्वरूप मंझनपुर में बालू उतार कर ट्रैक्टर से घर जा रहा था। बैरागीपुर के पास के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दबकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर स्वजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अज्ञात वाहन के टक्कर बाइक सवार घायल
जासं, कौशांबी : कोतवाली क्षेत्र के भीखा गर्ग का पूरा के पास अज्ञात कार ने शुक्रवार शाम बाइक सवार को टक्कर मार दिया। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इटैला गांव निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा शुक्रवार को बाइक से सरायअकिल जा रहे थे। कौशांबी सरायअकिल मार्ग पर अज्ञात कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें ओमप्रकाश विश्वकर्मा घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है।