सरकार बनी तो किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ
जागरण संवाददाता कौशांबी कांग्रेस के लोग ही आप की आवाज को दिल्ली में उठा सकते हैं। यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का दो लाख तक के कर्ज माफ कर दिया जाएगा। हम वादा करते हैं तो निभाते भी हैं। हम शिक्षा को मजबूत करेंगे मुफ्त शिक्षा देंगे। संविधान को बचाएंगे। यह बातें शनिवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश पासी के पक्ष में मंझनपुर के कादीपुर गांव में हुई जनसभा में कही।
जागरण संवाददाता, कौशांबी : कांग्रेस के लोग ही आप की आवाज को दिल्ली में उठा सकते हैं। यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का दो लाख तक के कर्ज माफ कर दिया जाएगा। हम वादा करते हैं तो निभाते भी हैं। हम शिक्षा को मजबूत करेंगे मुफ्त शिक्षा देंगे। संविधान को बचाएंगे। यह बातें शनिवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश पासी के पक्ष में मंझनपुर के कादीपुर गांव में हुई जनसभा में कही।
हार्दिक ने कहा कि कौशांबी की जमीन उपजाऊ है, किसान हाड़तोड़ मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें अपनी फसल का वाजिब दाम नहीं मिलता। नौजवान भी बेरोजगार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने नागपुर से मिले इशारे पर आरबीआइ व सुप्रीमकोर्ट को प्रभावित किया है। भाजपा पर आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर 35 साल तक लोगों से वोट मांगे गए और पांच साल का मौका मिला तो उन्हें ही भुला दिया। लोगों से पूछा कि कौशांबी के भाजपा सांसद ने लोकसभा में कौशांबी की बात कितनी बार उठाई है? जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का नाम लिए बिना कहा कि सुना है कि कोई नई पार्टी आई है, तो क्या आप कुंडा जैसी आजादी चाहते हैं। यह आप को तय करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा। नाम लिए बिना कहा कि हमारे गुजरात में एक कहावत है कि संन्यासी भगवान का भजन करें, पर उत्तर प्रदेश में एक संन्यासी राजनीति कर रहा है। प्रदेश में हुई बड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए कानून व्यवस्था भी सवाल खड़े किए।