सड़क हादसों में किशोर की मौत, तीन युवक घायल
संसू, मूरतगंज : कोखराज, महेवाघाट व सरायअकिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए मार्ग हादसों में स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
संसू, मूरतगंज : कोखराज, महेवाघाट व सरायअकिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए मार्ग हादसों में स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोखराज थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी फूलचंद्र केसरवानी खेती करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका 17 वर्षीय बेटा पवन रविवार की सुबह स्कूटी से मंझनपुर किसी काम से आया था। वापस लौटते समय वह जैसे ही कोखराज के ही सकाढ़ा पुल हाइवे के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह छिटक कर पहिए के नीचे आ गया। डंपर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। पवन की मौके पर मौत हो गई। आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे और डंपर चालक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों को जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे।
पश्चिम शरीरा निवासी भगौती प्रसाद का बेटा रामचंद्र रविवार की सुबह बाइक में पेट्रोल भराने के लिए अजरौली बाजार स्थित पंप गया हुआ था। लौटते समय वह जैसे ही महेवाघाट के मनकापुर गांव के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने रामचंद्र के बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरी बाइक सवार भाग निकला। आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से रामचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे।
सरायअकिल के उस्मानपुर निवासी झल्लर प्रसाद का बेटा मोनू अपने साथी संजय निवासी गुरौली के साथ सरायअकिल के कनैली गया था। लौटते समय कनैली चौराहा के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मोनू व संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोनू की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।