खराब मिली विद्यालयों की स्थिति पर लगाई जमकर फटकार
जासं, कौशांबी : बाल संरक्षण आयोग की सदस्य ने शुक्रवार को करारी क्षेत्र के विद्यालयों को निरीक्षण किया। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में शौचालय व गंदगी दिखी। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। कहा कि दोबारा निरीक्षण में कमी मिली तो कार्रवाई तय है। उन्होंने ओसा स्थित गेस्ट हाउस में बैठक कर शिक्षा की व्यवस्था व छात्राओं की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. नीता साहू ने म्योहर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां पंजीकृत 108 बच्चों के सापेक्ष मात्र 43 बच्चे की उपस्थित मिले। कम छात्र संख्या को लेकर उन्होंने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। एमडीएम की व्यवस्था भी संतोष जनक नहीं रही। प्राथमिक विद्यालय बसुहार के निरीक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था सही नहीं मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बालिका जानकीपुर चायल में बालिकाओं के कमरे की खिड़की टूटी मिली। उन्होंने बीएसए को इसे सही कराने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नेवादा की सफाई भी बेहतर नहीं थी। भोजन की गुणवत्ता भी खराब थी। बालिकाओं के कमरे की खिड़की के कांच टूटे मिले। उन्होंने बीएसए से इन व्यवस्था को सही करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में अलाव की रजाई गद्दे की समुचित व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस को कस्तूरबा विद्यालय की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से बाल अधिकारियों को कड़ाई से लागू करें। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर सीएमओ डॉ. ¨हदमणि, बीएसए अर¨वद कुमार, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, प्रवेशन अधिकारी शैलेंद्र राय, बालक कल्याण समिति के सदस्य व अन्य लोग मौजूद रहे।