सफाई व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान
जासं, कौशांबी : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम व वार्ड में लगे एसी व आरओ मशीन का जायजा लिया। इसके अलावा कई मरीजों से मिलकर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें सबकुछ ठीक-ठाक मिला।

डीएम ने बीते दिनों निरीक्षण कर जिला अस्पताल में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन और लेबर रूम व वार्ड में एसी लगवाए जाने के निर्देश दिए थे। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने उनके निर्देश का पालन करते हुए लेबर रूम के समीप आरओ मशीन लगवाते हुए बताए हुए स्थानों पर एसी भी लगवा दी। इसी का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लेबर रूम में मौजूद मरीजों से बातचीत की। आरओ मशीन व एसी की गुणवत्ता की भी जांच की। इसके बाद डीएम ने एसएनसीयू, महिला वार्ड, एनआरसी, अल्ट्रासाउंड, व इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों में जाकर व्यवस्था देखी। उन्होंने सीएमएस से कहा कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाए। क्योंकि अस्पताल जैसी जगहों पर गंदगी के चलते और भी बीमारियों को बढ़ावा मिलता है। डीएम के निरीक्षण के चलते स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप का माहौल रहा।