Move to Jagran APP

समाधान दिवस : 32 शिकायतों में महज छह का निस्तारण

जासं, कौशांबी : जिले के सभी थानों शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व व पुलिस से जुड़ी कुल 32 शिकायती पत्र आए। इनमें छह शिकायती पत्रों का मौके पर त्वरित निस्तारण किया गया। जबकि शेष 26 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कोखराज व पूरामुफ्ती में बैठकर शिकायती पत्रों की सुनवाई की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:20 PM (IST)
समाधान दिवस : 32 शिकायतों में महज छह का निस्तारण
समाधान दिवस : 32 शिकायतों में महज छह का निस्तारण

जासं, कौशांबी : जिले के सभी थानों शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व व पुलिस से जुड़ी कुल 32 शिकायती पत्र आए। इनमें छह शिकायती पत्रों का मौके पर त्वरित निस्तारण किया गया। जबकि शेष 26 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कोखराज व पूरामुफ्ती में बैठकर शिकायती पत्रों की सुनवाई की।

loksabha election banner

मंझनपुर कोतवाली में राजस्व व पुलिस के एक-एक शिकायती पत्र आए, इनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इसी तरह करारी थाना में राजस्व के सात शिकायती पत्रों में महज एक का त्वरित निस्तारण हो सका। पश्चिम शरीरा में राजस्व के पांच शिकायती पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सरायअकिल में पुलिस विभाग के तीन शिकायती पत्रों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि पिपरी में राजस्व व पुलिस के एक-एक, पूरामुफ्ती में राजस्व के चार, सैनी में राजस्व व पुलिस के दो-दो, कोखराज में राजस्व के चार व पुलिस के एक शिकायती पत्र आए। इनमें किसी भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इतना ही नहीं, महेवाघाट, कौशांबी, चरवा व पइंसा थाना में एक भी शिकायती पत्र नहीं आए। कुल राजस्व की 24 व पुलिस की आठ शिकायतों में राजस्व की चार व पुलिस की दो शिकायती पत्रों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.