मकान ढहने से परिवार के छह लोग घायल
संसू, नारा : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर नारा गांव में कच्चा मकान ढहने से परिवार के छह लोग गंभ
संसू, नारा : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर नारा गांव में कच्चा मकान ढहने से परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां व बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना राजस्व विभाग के अफसरों को दी गई है।
बलीपुर नारा निवासी फूल ¨सह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। फूल सिंह का कच्चा घर है और इसी में वह अपने बीवी-बच्चों के घर जीवन यापन करता था। कई बार उसने ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार प्रधानमंत्री आवास दिलाने की बात कही लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। वहीं कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के चलते उसका कच्चा मकान पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग सो गए। रात करीब डेढ़ बजे अचानक कच्चा मकान पूरी तरह से ढह गया। मलबे में दबकर फूल¨सह व उसकी पत्नी शांति देवी, बेटी सलोनी और बेटे बजरंगी, बृजेश व मंजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। अपने से मलबा हटाकर किसी तरह फूल ¨सह बाहर निकला और शोर मचाना शुरू किया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग जाग गए। लोगों ने मलबे में दबे हुए फूल ¨सह के परिवार वालों को देखा तो होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों ने मलबा हटाया और एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे बजरंगी और पत्नी शांति की हालत नाजुक बनी हुई है। इस पर चिकित्सकों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। मामले की सूचना पर सिराथू तहसील से पहुंचे राजस्व कर्मियों ने निरीक्षण किया और परिवार वालों को आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।