अशोक वाटिका में मिलीं सीता, हनुमान ने किया लंका दहन
जासं, कौशांबी : नगर पंचायत मंझनपुर के अंजहाई बाजार में गुरुवार की रात कलाकारों ने मां सीता की खोज व लंका दहन की लीला का मंचन किया। भगवान राम, लक्ष्मण व हनुमान जी के साथ वानरों की सेना सीता की खोज में निकली। लंका की अशोक वाटिका में हनुमान जी को मां सीता मिली। इसी दौरान राक्षसों ने हनुमान जी को पकड़ कर रावण के पास ले गए। रावण के आदेश पर राक्षसों ने हनुमान की पूछ में आग लगा दी। तब हनुमान ने लंका का दहन किया।

बुधवार की रात मंझनपुर में चल रही रामलीला में गैर जनपद से आए कलाकारों ने सीता खोज व लंका दहन की लीला का मंचन किया। सीता के मिल जाने व लंका दहन को देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। अंधावा गांव में चल रही रामकथा में बुधवार को रामलीला का मंचन किया गया। इसमें राम विवाह व सीता हरण की लीला कलाकारों ने पेश किया। कार्यक्रम का आयोजक अर¨वद ¨सह, शिवाकांत पांडेय, अनिल ¨सह, नागेश त्रिपाठी, बजरंग ¨सह, लाला ¨सह, राजेंद्र त्रिपाठी, अमन शुक्ला ने कराया।
नगर पंचायत सरायअकिल के चावल मंडी की रामलीला का मंचन गुरुवार को किया गया। गैर जनपद से आए कलाकारों ने राम विवाह की लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम ने शिव जी के पुराने धनुष को तोड़ा तो माता ने वर माला डाल दिया। राम व सीता जी की पैरपुजी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल केशरवानी समेत कई पदाधिकारियों ने पूजन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शिवदानी, एसआई अमिताभ ¨सह, नितिन केशरवानी, बाबू ¨सह सुनील, अनुराग आदि मौजूद रहे।
जली सोने की लंका हुई, आतिशबाजी
संसू, कड़ा : दारानगर दशहरा महोत्सव व रामलीला के नौवे दिन लंका दहन की लीला का मंचन कलाकरों ने म्योहरा गांव में पेश किया। सीता की खोज मे निकले राम-लक्ष्मण के साथ वानर सेना वन वन भटकती रही। जब प्रभु श्रीराम को जटायु से जानकारी मिली की मां सीता का हरण लंका पति रावण ने किया है। उसके बाद सीता की खोज में हनुमान को लंका भेजा गया। हनुमान जी ने मां सीता से मिलकर प्रभुराम का संदेश दिया। जहां हनुमान की पूछ मे राक्षसों ने आग लगा दिया। गुरुवार को रामलीला का मंचन महुआ तालाब किनारे हुआ।