जर्जर दीवार ढही, दबकर मासूम घायल
सरायअकिल थाना क्षेत्र के ककरहाई गांव का मजरा चिरारी में जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई। मलबे में दबकर एक साल की बालिका घायल हो गई। गंभीर हालत में परिवार के लोगों ने मासूम को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुरखास : सरायअकिल थाना क्षेत्र के ककरहाई गांव का मजरा चिरारी में जर्जर मकान की दीवार अचानक गिर गई। मलबे में दबकर एक साल की बालिका घायल हो गई। गंभीर हालत में परिवार के लोगों ने मासूम को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
चिरारी निवासी प्रदीप कुमार मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसका खपरैलनुमा मकान है। दीवारें काफी जर्जर हो चुकी है। प्रदीप का कहना है कि सोमवार की दोपहर घर के घर उसकी पत्नी अपनी एक साल की मासूम बेटी काजू को चारपाई पर लिटाकर किसी काम से बाहर निकल गई। इस बीच जर्जर दीवार भरभरा कर ढह गई। मलबे में काजल दबकर घायल हो गई। कुछ देर बाद दीवार के नीचे पत्नी ने बच्ची को दबी देखा तो चीखने लगी। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर मासूम को बाहर निकाला गया और अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।