मनौरी में नहीं बनी ओवरब्रिज की सर्विस लेन
संसू, चायल : मनौरी बाजार में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के बगल से पैदल व दो पहिया राहगीरों के लिए र्सिवस रोड का निर्माण किया जाना है। लेकिन सेतु निगम ने उसे अब तक नहीं बनाया है। बारिश में वहां पर गड्ढे हो गए और फैले कीचड़ के चलते लोगों का उधर से निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

इलाहाबाद से चायल तहसील को जाने के लिए मनौरी रेलवे क्रा¨सग पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। अब तक ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। वैसे इसका काम तेजी से चल रहा है और कुछ दिनों में इसे जनता के लिए खोला जा सकता है। इस ब्रिज के दोनों तरफ र्सिवस रोड सेतु निगम को बनाना था। लेकिन कार्यदायी संस्था की शिथिलता से र्सिवस रोड का काम पूरा नहीं किया गया है। कुछ स्थलों पर अतिक्रमण को भी नहीं तोड़ा गया है। र्सिवस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के चलते वहां पर अब गहरे गड्ढे हो गए। इन गड्ढों में जलभराव से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुनील साहू, बलराम साहू, शंभू केसरवानी, डा. अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि कई बार अधिकारियों से र्सिवस रोड की मरम्मत की मांग की गई। लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।