Move to Jagran APP

हाथ में भगवा और होठों पर श्रीराम

श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि महाअभियान के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन गुरुवार को पश्चिमशरीरा में किया गया। पुनवार चौराहे से निकली शोभायात्रा हनुमान मंदिर चौराहे से होते हुए पूरबशरीरा होकर झारखंडी देवी मंदिर परिसर पहुंची। वहां यात्रा का समापन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:31 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:31 PM (IST)
हाथ में भगवा और होठों पर श्रीराम
हाथ में भगवा और होठों पर श्रीराम

पश्चिमशरीरा : श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि महाअभियान के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन गुरुवार को पश्चिमशरीरा में किया गया। पुनवार चौराहे से निकली शोभायात्रा हनुमान मंदिर चौराहे से होते हुए पूरबशरीरा होकर झारखंडी देवी मंदिर परिसर पहुंची। वहां यात्रा का समापन हुआ।

loksabha election banner

श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि महाअभियान को लेकर पुनवार चौराहे से यात्रा का शुभारंभ करते हुए कृष्ण पांडेय ने कहा कि श्रीराम में समस्त हिदुओं की आस्था है। श्रीराम मंदिर विश्व का एक ऐसा मंदिर होगा जो सबसे अलग और अनोखा होगा। मंदिर निर्माण में लोग खुलकर सहयोग करें। इसके लिए प्रेरित करने को यह यात्रा निकाली जा रही है। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल कस्बे व आसपास के गांव के लोग श्रीराम का जयकारा लगाते हुए हाथ में भगवा ध्वज लेकर कस्बे की ओर निकल पड़े। वह नारेबाजी करते हुए पश्चिमशरीरा बाजार, पूरबशरीरा, हनुमान मंदिर चौराहे आदि स्थानों से होकर झारंखांडी देवी मंदिर परिसर पहुंचे। वहां झारखंडी देवी के आशीर्वाद के साथ यात्रा का समापन किया। इस यात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश, रतनकांत सिंह, मलखान, प्रद्मुम्न व ज्ञानेश्वर आदि शामिल रहे। यूपी दिवस में दिखेगी गांव की तस्वीर

जासं, कौशांबी : जिला मुख्यालय में 24-26 जनवरी के मध्य यूपी दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कृषि विभाग जिलेस्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। यहां विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं के साथ ही जिले में बेहतर काम करने वाले किसानों के तरीके आदि का सजीव चित्रण प्रदर्शित किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने इसको लेकर सभी उप कृषि निदेशकों को पत्र भेजकर निर्देश दिया था, जिसके आधार पर किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

प्रदेश में 24 जनवरी से यूपी दिवस का आयोजन होगा। इस बार का कार्यक्रम खेती किसानी से जुड़ा रहेगा। इसमें जिले के किसानों के उत्पादों, बेहतर खेती करने वाले किसानों के तरीके से जुड़ी प्रदर्शनी आदि के आयोजन के साथ ही स्वयं सहायता समूह, कृषि आधारित उत्पाद आदि का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही उन विभागों की प्रदर्शनी लगेगी जो कृषि से जुड़े हैं। अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने उप कृषि निदेशक को पत्र भेजकर निर्देश दिया है। उप कृषि निदेशक उदयभान गौतम ने बताया कि यूपी दिवस के दौरान मुख्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें जैविक खेती के साथ ही भारतीय कृषि पद्धति से जुड़े खेती का प्रदर्शन होगा। जो किसान समूह बनाकर खेत करते हैं। वह अपने अनुभव अन्य किसानों के बीच साझा करेंगे। इसके साथ ही दस हजार से अधिक मूल्य के कृषि उपकरण लेने वाले किसानों को ऑनलाइन उपकरण दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.