Move to Jagran APP

रिटायर्ड फौजी ने चलाई गोली, दो घायल

संसू चायल पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कोइलहा गांव में मामूली बात को लेकर रिटायर्ड फौजी ने अपनी एकनाली बंदूक से फायरिग कर दी। बीच-बचाव के दौरान एक राहगीर समेत फौजी को समझाने वाले एक व्यक्ति को छर्रे लगे। इससे दोनों घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। साथ ही घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:25 PM (IST)
रिटायर्ड फौजी ने चलाई गोली, दो घायल
रिटायर्ड फौजी ने चलाई गोली, दो घायल

संसू, चायल : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कोइलहा गांव में मामूली बात को लेकर रिटायर्ड फौजी ने अपनी एकनाली बंदूक से फायरिग कर दी। बीच-बचाव के दौरान एक राहगीर समेत फौजी को समझाने वाले एक व्यक्ति को छर्रे लगे। इससे दोनों घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। साथ ही घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

loksabha election banner

रसूलाबाद कोइलहा निवासी श्रीराम रिटायर्ड फौजी है। उसके पास एकनाली बंदूक है। बुधवार की सुबह गांव के ही कुल्लू के बेटे अपने छोटे-छोटे साथियों के साथ श्रीराम के दरवाजे पर होली खेल रहे थे। इस बीच श्रीराम ने उन्हें फटकार कर भगा दिया। इसके बाद श्रीराम गांव के ही मसुरियादीन के घर के बाहर जाकर बैठ गया। घटना की जानकारी जब कुल्लू को हुई तो वह उलाहना देने के लिए श्रीराम के घर पहुंचा। यह बात श्रीराम को नागवार गुजरी। वह गुस्से में अपने घर पहुंचा और लाइसेंसी एकनाली बंदूक निकाल लाया। उसने गोली मारने की धमकी देते हुए कुल्लू को ललकारा। इस बीच मसुरियादीन आकर बीच-बचाव करने लगा। अचानक फायर हो गया। गोली के छर्रे मसुरियादीन व बगल से गुजर रहे गांव के राकेश के हाथ में जा लगे। इससे दोनों घायल हो गए। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ मच गई। घटना को अंजाम देकर श्रीराम भी भाग निकला। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। कुल्लू की पत्नी रामकन्या ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपित श्रीराम की तलाश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.