वैदिक मंत्रों के बीच चढ़ाई गई धर्म ध्वजा
जासं कौशांबी यमुना के किनारे बनी रत्नवली नगरी में मोरारी बापू की नौ दिवसीय मानस रामकथा का आयोजन छह अप्रैल से होगा। सतसंग मिनी महाकुंभ को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए बुधवार को राम कथा स्थल पर धर्म ध्वजा चढ़ाई गई। पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रों के बीच पूजा की गई।
जासं, कौशांबी : यमुना के किनारे बनी रत्नवली नगरी में मोरारी बापू की नौ दिवसीय मानस रामकथा का आयोजन छह अप्रैल से होगा। सतसंग मिनी महाकुंभ को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए बुधवार को राम कथा स्थल पर धर्म ध्वजा चढ़ाई गई। पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रों के बीच पूजा की गई।
महेवाघाट यमुना किनारे छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक मोरारी बापू की रामकथा होगी। इसके लिए आयोजक की ओर से भव्य पंडाल लगाया गया है। तैयारी अंतिम दौर पर हैं। कथा पंडाल में एक साथ 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसी के साथ ही व्यासपीठ का निर्माण पूरा हो गया है। जहां से बैठकर बापू रामकथा सुनाएंगे। संत कृपा सनातन संस्थान द्वारा छह से 14 अप्रैल तक आयोजित रामकथा का आयोजन कराया जाएगा। बुधवार को संत सनातन संस्थान के अरणजीत सिंह शीतल,नितिन आमेटा ने ध्वजा चढ़ाकर अनुष्ठान को पूरा कराया। मिनी कुंभ की सुरक्षा जायजा लेने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता बुधवार कथा स्थल पहुंचे और डीएम ने आयोजकों से बात कर अग्निशमन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था के लिए कहा।