रानीदेवी रामअभिलाष इंटर कॉलेज के छात्रों का रहा दबदबा
जासं, कौशांबी : मंझनपुर संभाग की खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। इसमें मंझनपुर संभाग के आधा दर्जन से अधिक विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। ओवर आल प्रतियोगिता में रानी देवी रामअभिलाष इंटर कॉलेज के छात्रों का दबदबा रहा। विद्यालय के 22 खिलाड़यिों में सफलता पाई है। वहीं तीन खिलाड़ी चैंपियन चुने गए।

मंझनपुर संभाग के श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा, देशबंधु इंटर कॉलेज बैशकांटी, श्री दिलीप ¨सह इंटर कॉलेज वाकरगंज, कृषक इंटर कॉलेज हिनौता, रानीदेवी रामअभिलाष इंटर कॉलेज भगत का पुरवा अलवारा की टीमों के बीच दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का अयोजन किया गया था। शनिवार को प्रतियोगिताओं को समापन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में रानीदेवी रामअभिलाष इंटर कॉलेज के छात्रों को दबदबा रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र ¨सह ने बताया कि छात्र गोकुल, भावना पाल व ममता देवी खेल प्रतियोगिता में चैंपियन रही। इसके अलावा सीनियर बालक वर्ग में विद्यालय के छात्र मनोज कुमार ने 100 मीटर में द्वितीय, 400 मीटर में प्रथम व 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पाया है। 5000 मीटर दौड़ में अमित कुमार ने प्रथम, गोला फेंक व डिस्कस थ्रो में कुलदीप कुमार ने द्वितीय स्थान पाया है। सीनियर बालिक वर्ग की प्रतियोगिता में 100, 400 व 800 मीटर दौड़ में ममता देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि जूनियर बालिका वर्ग प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में भावना पाल प्रथम, विनीता देवी तृतीय स्थान पाया है। बताया कि विनीता देवी ने 400, 800 व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा लंबीकूद में भावना पाल ने पहला स्थान पाया है। जूनियर बालक वर्ग में गोकुल कुमार ने 800, 1500 व 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, विकास दीप ने 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, लंबीकूद में प्रवेश ने प्रथम, गोलाफेंक में आशीष कुमार ने द्वितीय व डिस्कस थ्रो में मनोज कुमार ने द्वितीय स्थान पाया है। उन्होंने सभी छात्रों को इस सफलता पर बधाई दी है।