Move to Jagran APP

मुकुट पूजन के बाद बसुहार में शुरू हुई रामलीला

संसू, पुरखास : विकास खंड नेवादा क्षेत्र के बसुहार गांव की ऐतिहासिक रामलीला के मंचन के लिए शुक्रवार की रात मुकुट पूजन हुआ। भोलानाथ मिश्र ने की अगुवाई में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने विधि विधान से भगवान राम, लक्ष्मण व सीता के मुकुट की पूजा किया। साथ ही जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे लगाए। शनिवार से रामलीला के मंचन की शुरुआत कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 08:47 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 08:47 PM (IST)
मुकुट पूजन के बाद बसुहार में शुरू हुई रामलीला
मुकुट पूजन के बाद बसुहार में शुरू हुई रामलीला

संसू, पुरखास : विकास खंड नेवादा क्षेत्र के बसुहार गांव की ऐतिहासिक रामलीला के मंचन के लिए शुक्रवार की रात मुकुट पूजन हुआ। भोलानाथ मिश्र ने की अगुवाई में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने विधि विधान से भगवान राम, लक्ष्मण व सीता के मुकुट की पूजा किया। साथ ही जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे लगाए। शनिवार से रामलीला के मंचन की शुरुआत कर दी गई।

loksabha election banner

बसुहार गांव की रामलीला का अपना अलग ही महत्व है। रामलीला में चित्रकूट व फतेहपुर के कलाकार राम की लीला का मंचन कर रहे हैं। वर्ष 2012 में रामलीला का मंचन शुरू किया गया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संगमलाल मिश्र ने बताया कि रामलीला का मंचन 20 नवंबर तक होगा। इसमें तीन दिवसीय मेला इसके बाद कोषाध्यक्ष नीरज मिश्र ने मेला व रामीलाल की तैयारियां से जुड़ी जानकारी वहां पर मौजूद लोगों को दिया। इस मौके पर रुद्रप्रसाद मिश्र, महंत जी, सुखनारायण तिवारी, राकेश मिश्र, छोटेलाल मिश्र, विजयनारायण शास्त्री, सरवन ओझा आदि मौजूद रहे। कब क्या होगा

दस नवंबर नारद मोह, राम रावण जन्म

11 नवंबर मुनि आगमन, ताड़का बध

12 नवंबर- नगर दर्शन, फुलवारी लीला

13 नवंबर- धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद

14 नवंबर- राम विवाह

15 नवंबर- राम वनवास, दशरथ मरण

16 नवंबर- सीताहरण

17 नवंबर- अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति

18 नवंबर- लंका दहन

19 नवंबर- रावण वध, विभीषण शरणागति

20 नवंबर भरत मिलाप, रामराज्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.