अंत्येष्टि स्थल भवन में ही बना दिया गया रैन बसेरा
संसू, चायल : नगर पंचायत चायल में रैनबसेरा बनाने के नाम पर औपचारिकता पूरी कर ली गई है। अंत्येष्टि स्थल भवन में चार बिस्तर डालकर रैन बसेरा बना दिया है। नगर पंचायत की ओर से रैनबसेरा बनाए जाने का प्रचार भी नहीं कराया गया है।
संसू, चायल : नगर पंचायत चायल में रैनबसेरा बनाने के नाम पर औपचारिकता पूरी कर ली गई है। अंत्येष्टि स्थल भवन में चार बिस्तर डालकर रैन बसेरा बना दिया है। नगर पंचायत की ओर से रैनबसेरा बनाए जाने का प्रचार भी नहीं कराया गया है।
शासन ने एक दिसंबर से सभी नगर पंचायतों को रैनबसेरा बनाने का निर्देश दिया है। चायल नगर पंचायत के अंत्येष्टि स्थल भवन के कमरे में चार रजाई और चार गद्दे डालकर रैनबसेरा बनाने का कोरम पूरा कर लिया गया है। रविवार की सुबह नौ बजे जागरण टीम ने इसकी पड़ताल की तो वहां पर एक भी मुसाफिर नहीं मिले। वहां पर मौजूद चौकीदार नत्थूलाल ने बताया कि रैनबसेरा एक पखवारे पूर्व बनाया गया था। शाम छह बजे से सुबह 10 बजे तक यहां रहता हूं। इस बीच कोई मुसाफिर रात बिताने यहां नहीं आया। रैनबसेरा की नहीं है जानकारी
नगर पंचायत के जावेद, हसीन अहमद, महराजिन, कबीर अहमद, बुधराम आदि का कहना है कि ईओ ने अंत्येष्टि स्थल भवन में रैनबसेरा बनाया है। इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से रैनबसेरा बनाने का प्रचार करना चाहिए। इसके लिए अस्पताल, बाजार, तहसील, ब्लाक आदि स्थानों में बोर्ड भी लगवाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं कराया गया।
- अंत्येष्टि स्थल बस्ती के निकट बना है। यहां पर सारी सुविधाएं दी गई हैं। शौचालय, पानी आदि की व्यवस्था है। वहां पर एक चौकीदार की तैनाती की गई है। प्रचार के लिए सार्वजनिक स्थानों पर बोर्ड लगाया जाएगा।
- दिनेश कुमार, ईओ चायल।