Move to Jagran APP

गुरु को याद कर मनाया पूर्णिमा महोत्सव

जासं, कौशांबी : मंझनपुर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को भारत स्वाभिमान न्यास ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया। उन्होंने गुरुओं को याद किया और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प के साथ हवन पूजन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 09:02 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 09:02 PM (IST)
गुरु को याद कर मनाया पूर्णिमा महोत्सव
गुरु को याद कर मनाया पूर्णिमा महोत्सव

जासं, कौशांबी : मंझनपुर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को भारत स्वाभिमान न्यास ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया। उन्होंने गुरुओं को याद किया और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प के साथ हवन पूजन किया।

loksabha election banner

राज्य कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ¨सह ने कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए महत्वपूर्ण है। कहा कि योग केवल ऋषि मुनियों तक सीमित रह गया था। बाबा रामदेव ने इसको हर व्यक्ति तक पहुंचा दिया है। आज इस दुनिया का हर व्यक्ति योग को जानता है। वह योग के माध्यम से निरोगी हो सकता है। आज हर धर्म के लोग इसे अपना रहे हैं। युवा प्रभारी चूणामणि ने उपनयन संस्कार के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष राजीव ¨सह ने योग साधन से ही हम निरोगी रह सकते हैं। साथ ही कहा कि हर व्यक्ति को अधिक से अधिक से पौधे लगाने चाहिए। इससे पर्यावरण शुद्ध होगा तो पूरे जगत का कल्याण होगा। गुरुवों ने इसकी शिक्षा हमें दी है। अब इसका पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने हवन पूजन कर गुरुओ को याद किया। इस मौके पर महिला प्रभारी पद्मा ¨सह, संतोष, अखिलेश, शिव मोहन, ज्ञान ¨सह, धर्मेंद्र कुमार, चंद्रभान ¨सह, राधा, अनुरागनी, चंद्रभान ¨सह, गुलाब ¨सह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक बृजेंद्र नारायण मिश्र की अगुवाई में गुरुपुर्णिमा महोत्सव मनाया गया। जिसमें संतो, गुरुओ का अभिनंदन किया गया। उन्होंने बताया कि नेवादा ब्लाक के ब्रम्हचरी कुटी तिल्हापुर, चायल में सोमदत्त मिश्र की अगुवाई में दनियालपुर कुटी, मूरतगंज में उपेंद्र व दीपक गुप्ता के नेतृत्व में बदनपुर आश्रम, मंझनपुर में चरन ¨सह कुशवाहा के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर, सरसवां में झारखंडी देवी मंदिर में अंजनी सोनी की नेतृत्व में गुरुपुर्णिमा मनाई गई। बताया कि कड़ा में ब्रम्ह प्रकाश त्रिपाठी व सिराथू में ऊधोश्याम वर्मा के नेतृत्व में गुरुपुर्णिमा बनाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.