धनतरेस पर बाजार तैयार, अब ग्राहक का इंतजार
सिराथू, कौशांबी : धनतेरस पर मान्यता के अनुसार सोना-चांदी की खरीदारी करना शुभ होता है। इसके मद्देनजर पंच दिनी त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। कई लोगों ने कार व बाइकों की एजेंसी में बु¨कग पहले से करा ली हैं जिसे आज ले जाएंगे। पर्व को लेकर इलेक्ट्रानिक बाजार में में काफी रौनक बढ़ गई है। त्योहार पर्व की पूर्व संध्या से ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है।

मंझनपुर, सरांयअकिल, पश्चिमशरीरा, भरवारी, मूरतगंज, चायल, सिराथू, अझुवा, देवीगंज आदि बाजार शामिल हैं। सभी एजेंसी धारक वाहनों छूट भी दे रहे हैं। इसका लाभ पाने के लिए रविवार की शाम जनपद वासियों ने चार कार व 741 बाइकों की बु¨कग करा दी हैं। पर्व को लेकर बाजारों में पिछले दो दिनों काफी चहल-पहल हैं। वाहनों के अलावा बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी कर रहे हैं। रविवार को मंझनपुर, सिराथू, भरवारी, सरायअकिल अजुहा, अटसरांय, टेढ़ीमोड़, देवीगंज, दारानगर की दुकानों पर दोपहर से शाम तक लोगों की काफी भीड़ रही है। दोपहर 12 बजे से देर शाम तक लोगों ने खरीदारी किया। दुकाने में लक्ष्मी की वर्षा होती रही है, जिसको लेकर कारोबारी काफी खुश नजर आ रहे हैं।