आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्ती
सरायअकिल थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव में रविवार दोपहर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के संभावित महिला प्रत्याशी की होर्डिंग जब्त कर लिया। उम्मीदवार के समर्थक बिजली के खंभों पर होर्डिंग लगा रहे थे। उपनिरीक्षक ने थाने में प्रत्याशी के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
संसू, कसेंदा : सरायअकिल थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव में रविवार दोपहर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के संभावित महिला प्रत्याशी की होर्डिंग जब्त कर लिया। उम्मीदवार के समर्थक बिजली के खंभों पर होर्डिंग लगा रहे थे। उपनिरीक्षक ने थाने में प्रत्याशी के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
सरायअकिल थाने के उपनिरीक्षक नित्यानंद सिंह अपने हमराहियों अरविद कुमार, विमल कुमार, रिकू सिंह और कौशल सिंह के साथ रविवार की दोपहर क्षेत्र में शांति व्यवस्था की निगरानी के लिये निकले थे। इसी दौरान उन्होंने धारूपुर गांव में देखा कि जिला पंचायत सदस्य पद की एक महिला दावेदार के समर्थन वाले पोस्टर व होर्डिंग कुछ लोग लगा रहे हैं। पुरखास गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर बिजली के खंभों में चुनावी पोस्टर भी उन्होंने लगा रखा था। उपनिरीक्षक ने होर्डिंग लगाने का विरोध करते हुए इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया और उम्मीदवार के पास रहे 25 होर्डिंग जब्त कर लिया। एसआइ नित्यानंद सिंह ने थाने में प्रत्याशी के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। चुनावी मुद्दे में अर्धनग्न कर युवक को पीटा
संसू, कसेंदा : पूरामुफ्ती के असरापुर गांव में शनिवार की रात चुनावी पार्टी में हुए विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक युवक को अर्धनग्न कर पिटाई कर दी। आसपास रहे लोगों ने युवक की जान बचाई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
असरापुर निकासी सुनील कुमार पुत्र रामसिंह ने बताया कि गांव में पंचायत चुनाव के एक उम्मीदवार ने पार्टी रखी थी। इसमें गांव के तमाम लोग शामिल हुए। पार्टी के दौरान ही सुनील का एक अन्य युवक से विवाद हो गया। युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे अर्धनग्न कर दिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। पार्टी में शामिल हुए अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घायल युवक ने तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।