देवीधाम कड़ा से पौधरोपण की शुरुआत, लगाएंगे पांच लाख पौधे
संसू, कड़ा : जनपद में हरियाली लाने के लिए पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर वन विभाग व अन्य विभागाध्यक्षों ने पूर्व में ही पौधरोपण की तैयारी कर ली थी। मानसून आने के बाद वन विभाग ने रविवार से पौधे लगाने का अभियान शुरू कर दिया है।
संसू, कड़ा : जनपद में हरियाली लाने के लिए पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर वन विभाग व अन्य विभागाध्यक्षों ने पूर्व में ही पौधरोपण की तैयारी कर ली थी। मानसून आने के बाद वन विभाग ने रविवार से पौधे लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। कड़ा के ख्वाजा कड़क सुल्तानपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीडीओ व सिराथू विधायक ने पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत किया।
कार्यक्रम में सिराथू विधायक शीतला प्रसाद ने कहा कि पेड़ों का जीवन में बहुत महत्व है। इसके मद्देनजर सबको पौधे जरूर लगाना चाहिए। जिससे जनपद में हरियाली कायम हो और ऑक्सीजन प्राप्त होता है। पेड़ों से मानसून आता है फिर अच्छी बारिश भी होती है। सीडीओ इंद्रसेन ने कहा कि एक पौधे की औसत आयु 50 वर्ष आंकी गई है जो 17.50 लाख रुपये की ऑक्सीजन पैदा करती है। पर्यावरण के संरक्षण के लिए लोगों को पौधे लगाना चाहिए। डीएफओ ओपी अंबष्ट ने कहा कि इस बार जिले में पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी ने वन विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम पंचायत आदि विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। एक जुलाई को पूरे प्रदेश में वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है। पौधरोपण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। समाजसेवी रणविजय निषाद ने बताया कि पौधों को हम सबको जरूर लगाने चाहिए इससे हमें ऑक्सीजन के अलावा जल की भी प्राप्ति होती है जो हम सबके जीवन के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही हरे पेड़ों की अवैध कटान को रोकने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। डीएफओ ने बताया कि जो व्यक्ति पौधे का दान करना चाह रहे हो वह वन क्षेत्र कार्यालय में संपर्क करें। इस मौके पर बीडीओ कड़ा राकेश धुरिया, आद्या प्रसाद पांडेय, खुर्शीद अहमद, पप्पू मोदनवाल, उमेश पटेल, विनय पंडा, गौस अहमद मौजूद रहे।