Move to Jagran APP

कीमतों में बढ़ोतरी पर जलाया पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

जासं, कौशांबी : पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते रोजमर्रा की व

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 07:50 PM (IST)
कीमतों में बढ़ोतरी पर जलाया पेट्रोलियम मंत्री का पुतला
कीमतों में बढ़ोतरी पर जलाया पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

जासं, कौशांबी : पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हुई हैं। केंद्र सरकार इसके दाम कम करने के बजाय बढ़ाती जा रही है। यही हाल रहा तो कुछ दिनों पेट्रोल के दाम सौ रुपये पहुंच जाएंगे। इसके खिलाफ सपाइयों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। रविवार को सपाइयों ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका।

loksabha election banner

रविवार की शाम को समदा चौराहे पर समाजवादी छात्र सभा ने बैठक की। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष कप्तान यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल की कीमत बहुत कम है। इसके बावजूद देश में तेज बहुत महंगा दिया जा रहा है। इस पर टैक्स कम करके राहत दी जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। कुछ साल पहले तेज की कीमतों को सब्सिडी से मुक्त करके अंतरराष्ट्रीय मार्केट के अनुसार कर दिया गया था। फिर भी उसके अनुसार तेल नहीं बेचा जा रहा है। सरकार ने इस पर कई तरह का टैक्स लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है। अगर इसमें कमी आई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके बाद सपाइयों ने समदा चौराहे पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस मौके पर इजहार हुसैन, अंसार खान, सानू शेख, सत्यम यादव, मनी यादव, तुलसी यादव, अलताफ आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.