Move to Jagran APP

क्रय केंद्र बनने पर भी नहीं हुई धान खरीद

किसानों की सहूलियत के लिए जनपद में कुल 36 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन का निर्देश है कि धान क्रय केंद्रों पर जल्दी से जल्दी धान की खरीद हो ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:06 PM (IST)
क्रय केंद्र बनने पर भी नहीं हुई धान खरीद
क्रय केंद्र बनने पर भी नहीं हुई धान खरीद

भरवारी : किसानों की सहूलियत के लिए जनपद में कुल 36 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन का निर्देश है कि धान क्रय केंद्रों पर जल्दी से जल्दी धान की खरीद हो, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। इसके बावजूद जिले में धान की खरीद अपेक्षा अनुरूप नहीं हो रही है। इसे किसान परेशान हैं। मूरतगंज क्षेत्र के असवां गांव चरवा रोड का धान क्रय केंद्र बनाया गया है, लेकिन वहां पर अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है।

loksabha election banner

स्थानीय मंडी समिति भरवारी में बने धान क्रय केंद्र पर अब तक 63 सौ कुंतल की धान की खरीदारी हो चुकी है। जिसमें होलागढ़ राइस मिल द्वारा अभी तक मात्र दो हजार कुंतल धान लिया गया। शेष धान के लिए अब राइस मिल मालिक भी हीलाहवाली कर रहे हैं। इससे मंडी में 43 सौ कुंतल धान डंप पड़ा है, जिसके लिए अब छाया की व्यवस्था भी नहीं हुई है। विपणन अधिकारी भरवारी आनंद उपाध्याय का कहना है कि मूरतगंज क्षेत्र के असवां गांव में बनाया गया धान क्रय केंद्र चालू न होने से मंडी में ही उस क्षेत्र के किसानों को आना पड़ रहा है तथा अब मंडी से धान की निकासी न हो पाने से टीन शेड के बाहर धान की बोरी पड़ी है। धान की खरीद न होने से किसानों में जबर्दस्त आक्रोश है। क्योंकि वह धान की बिक्री करने के लिए बार-बार धान क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। जबकि प्रशासन बार-बार दावा कर रहा है कि क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष में खरीद हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.