राशि मिली नहीं, पोर्टल पर दी निस्तारण की रिपोíटंग
संसू, उदहिन : आधार कार्ड के जरिए खाते से 45 बार में करीब साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने एफआइआर भी दर्ज कराई। विजिलेंस ने जांच की। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत कर दी गई। अधिकारियों ने पोर्टल पर शिकायत को निस्तारित दर्शा दिया। पीड़ित ने दोबारा अधिकारियों से शिकायत की है।

उदहिन निवासी चंद्रकली के पति चंद्रशेखर ¨सह की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी परिवारिक पेंशन बैंक ऑफ बड़ौदा की सिराथू शाखा में आती थीं। करीब छह माह पहले चंद्रकली के खाते से किसी नाबालिक के आधार को जोड़ दिया गया। उसके बाद 45 बार में उनके खाते से चार लाख 30 हजार रुपये निकाले। आरोप है कि जब भी चंद्रकली बैंक में पासबुक ¨प्रट कराने जातीं उसे ¨प्रटर खराब होने का बहाना करते हुए वापस कर दिया जाता। करीब तीन माह पहले चंद्रकली के पुत्र मनोज कुमार ने दूसरी ब्रांच से पासबुक ¨प्रट कराई तो खाते से लाखों की धनराशि निकाले जाने की जानकारी हुई। मां के साथ बैंक पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एक सप्ताह तक बैंक के अधिकारी समझौता व रुपये दिलाने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। इस पर चंद्रकली ने सैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया दिया। मामले की जांच विजिलेंस को दी गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका। उन्होंने परेशान होकर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। समस्या के निस्तारण के लिए पोर्टल पर 11 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई, लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। जबकि पुलिस ने मामले को लेकर निस्तारित की रिपोर्ट लगा दी है।