Move to Jagran APP

रुचि के अनुसार किताबें पढ़ेंगे नौनिहाल

जासं कौशांबी परिषदीय विद्यालय में शासन के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए हर विद्यालय में लाइब्रेरी बनाई जानी है। इसके लिए हर विद्यालय को धन भेज दिया गया है। अब पुस्कालय में किताबों का खरीदना शेष है। इसके लिए जल्द ही मंझनपुर के डायट मैदान परिसर में पुस्तक मेले का आयेाजन किया जाएगा। हर विद्यालय के शिक्षक मेल से किताबों की खरीदेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 08:06 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 08:06 AM (IST)
रुचि के अनुसार किताबें पढ़ेंगे नौनिहाल
रुचि के अनुसार किताबें पढ़ेंगे नौनिहाल

जासं, कौशांबी : परिषदीय विद्यालय में शासन के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए हर विद्यालय में लाइब्रेरी बनाई जानी है। इसके लिए हर विद्यालय को धन भेज दिया गया है। अब पुस्कालय में किताबों का खरीदना शेष है। इसके लिए जल्द ही मंझनपुर के डायट मैदान परिसर में पुस्तक मेले का आयेाजन किया जाएगा। हर विद्यालय के शिक्षक मेल से किताबों की खरीदेंगे।

loksabha election banner

जिले में 1410 प्राथमिक व जूनियर विद्यालय हैं। राज्य परियोजना सर्व शिक्षा अभियान ने इन विद्यालयों में खुद की लाइब्रेरी बनाने का फैसला किया। इसके लिए प्राइमरी को पांच व जूनियर विद्यालय को 10 हजार रुपये दिया गया है। इस धन से किताबों की खरीद होनी है। किताबें उन्हें प्रकाशन की होंगी तो सरकारी है। ऐसे में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निजी प्रकाशनों की पुस्तकों की खरीद पर रोक लगा दी है। 13 मार्च को बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविद कुमार ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वह बच्चों की रुचि की जानकारी ले लें। उनकी रुचि के अनुसार ही किताबों की खरीद की जानी है। इसके लिए जल्द ही मुख्यालय में पुस्तक मेला लगेगा। इस मेले में सरकार प्रकाशनों की किताबें उपलब्ध होंगी। शिक्षक बच्चों की रुचि के अनुसार की सरकारी प्रकाशनों की किताबों की खरीद करेंगे। राज्य परियोजना भी देगा सुझाव

पुस्तकों की खरीद से पूर्व राज्य परियोजना सर्व शिक्षा अभियान जिले में किताबों की एक सूची भेजेगा। इस सूची में उन किताबों का विवरण होगा जो बच्चों के लिए हितकर और कम मूल्य वाली होगी। शिक्षक सूची में उन किताबों को देखा सकते है जिनको लेकर बच्चों में रुचि है। इसके बाद वह मेले से किताबों की खरीद कर सकते हैं। किताबों की खरीद मेले से किया जाना है। इसे अनिवार्य किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.