पड़ोसियो ने दंपती पर किया कुल्हाड़ी से हमला, लहूलुहान
चरवा के शेखपुर रसूलपुर गांव में शनिवार रात मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दोनों लोग लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद पड़ोसी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
संसू, चायल : चरवा के शेखपुर रसूलपुर गांव में शनिवार रात मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे दोनों लोग लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद पड़ोसी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी नौरंग सिंह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार रात उसकी पत्नी करिश्मा गौतम किसी बात को लेकर अपनी बेटी को डांट रही थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी महिला विरोध कर गाली गलौज करने लगी। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर के बाद महिला अपने स्वजनों के साथ लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर उसके घर पहुंची और करिश्मा की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे पति के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। पिटाई करने के बाद पड़ोसी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर संतशरण सिंह ने बताया कि छह नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। मामूली विवाद में जेठ ने भयाहू को पीटा, शिकायत
चायल : चरवा थाना के मलाक भारत गांव में रविवार सुबह मामूली विवाद को लेकर जेठ ने भयाहू को पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
मलाक भारत गांव की सोफिया पत्नी मो. तुफैल ने बताया कि उसका पति दूसरे प्रांत में मजदूरी करता है। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में रहती है। आरोप है कि रविवार सुबह बच्चों के विवाद में उसका जेठ उसे गाली गलौज कर रहा था। सोफिया के विरोध करने पर वह उसे लाठी लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह वह भाग घर के अंदर घुस गई है। आरोप है कि थोड़ी देर बात घर के अंदर घुसकर जेठ ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर जुटे पड़ोसियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने में आरोपित जेठ के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।