विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Nutrition Week: यूपी के दोआबा में 3347 बच्चे कुपोषित, जनपद में कुल 1775 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Fri, 01 Sep 2023 06:30 AM (IST)

National Nutrition Week जनपद में कुल 1775 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (एक से सात सितंबर) के अंतर्गत ...और पढ़ें

National Nutrition Week: यूपी के दोआबा में 3347 बच्चे कुपोषित, जनपद में कुल 1775 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित
National Nutrition Week: यूपी के दोआबा में 3347 बच्चे कुपोषित, जनपद में कुल 1775 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित

कौशांबी, जागरण संवाददाता। बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। इसके बावजूद कुपोषण दूर नहीं हो रहा है। विभागीय आंकड़े में दोआबा में कुल 3347 बच्चे ही कुपोषित हैं, जबकि इनकी संख्या ज्यादा हो सकती है क्योंकि बहुत से बच्चों का पंजीकरण विभाग में नहीं होता है। जिले में लगभग 1.40 लाख (शून्य से छह साल) बच्चे, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं हैं, जिन्हें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग हर महीने पोषक आहार देता है। इसमें चने की दाल, दलिया और रिफाइंड शामिल है।

जनपद में कुल 1775 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (एक से सात सितंबर) के अंतर्गत अब इन केंद्रों में विभाग विविध आयोजन कराएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता के अनुसार छह माह तक केवल स्तनपान एवं संपूर्ण आहार, स्वस्थ बालक स्पर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मेरी माटी मेरा देश, जनजातीय केंद्रित पोषण अभिमुखीकरण और जनजातीय स्तर में सुधार के संबंध जागरुकता कार्यक्रम किए जाएंगे।

इसमें महिलाओं को इन विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कुपोषित बच्चों के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का पोषण पुनर्वास केंद्र बना है। गंभीर होने पर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाता है। बाकी का दवा व इलाज कराया जाता है।

26098 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत

स्वास्थ्य विभाग में पिछले माह तक 26098 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हुईं। इसमें से 2015 महिलाएं जोखिम और 1248 महिलाएं अति जोखिम श्रेणी में हैं।