Move to Jagran APP

दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने पिया था तेजाब, तीन माह बाद मौत, ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज कराने की मांग

कौशाबी थाना क्षेत्र के बदरिया बाग गाव में दहेज उत्पीड़न से तंग होकर विवाहिता ने तेजाब पी लिया था। उसे गंभीर हाल में जिला अस्पताल के बाद प्रयागराज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के जवाब के बाद उसका घर पर उपचार हो रहा था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 12:12 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 12:12 AM (IST)
दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने पिया था तेजाब, तीन माह बाद मौत, ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज कराने की मांग
दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने पिया था तेजाब, तीन माह बाद मौत, ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज कराने की मांग

कौशांबी। कौशाबी थाना क्षेत्र के बदरिया बाग गाव में दहेज उत्पीड़न से तंग होकर विवाहिता ने तेजाब पी लिया था। उसे गंभीर हाल में जिला अस्पताल के बाद प्रयागराज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के जवाब के बाद उसका घर पर उपचार हो रहा था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवारीजनों ने ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

loksabha election banner

कौशाबी थाना क्षेत्र के रसूलपुर बड गाव निवासी मान सिंह ने अपनी बेटी वंदना (24) की शादी दो साल पहले बदरिया बाग निवासी मान सिंह उर्फ रिंकू के साथ की थी। शादी के दौरान वंदना के परिवारीजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराली उसे कम दहेज की बात कहते हुए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुरालियों की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर वंदना ने 16 जून को तेजाब पी लिया। जिससे उसके शरीर के अंदरुहनी अंग गल गए। जानकारी पर परिवारीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहा के एसआरएन अस्पताल में उसका उपचार चला। करीब एक माह तक उपचार के बाद भी राहत नहीं मिली। इस पर चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। परिवारीजन वंदना को घर लाए। वहा निजी चिकित्सक से वह उपचार करा रहे थे। गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस तहरीर देकर ससुरालियों पर दर्ज दहेज उत्पीड़न के मुकदमें को हत्या में बदलने की माग की। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.