Move to Jagran APP

महात्मा गांधी के अतुलनीय योगदान का ऋणी है राष्ट्र

जासं, कौशांबी : जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित कांग्रेस कमेटी पार्टी कार्यालय में बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में महात्मा गांधी को 71वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने किया। उन्होंने गांधी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श पर चलने की बात कही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 11:31 PM (IST)
महात्मा गांधी के अतुलनीय योगदान का ऋणी है राष्ट्र
महात्मा गांधी के अतुलनीय योगदान का ऋणी है राष्ट्र

जासं, कौशांबी : जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित कांग्रेस कमेटी पार्टी कार्यालय में बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में महात्मा गांधी को 71वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने किया। उन्होंने गांधी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श पर चलने की बात कही।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अ¨हसा जैसे सिद्धांतों और आदर्शों से राष्ट्र की एकता व अखंडता को सदैव संरक्षित किया जा सकता है। सामाजिक सद्भावना और अ¨हसावादी सिद्धांतों के कारण ही आज भी उन्हें याद किया जाता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व प्रत्याशी लोकसभा महेंद्र गौतम ने कहा कि महात्मा गांधी अ¨हसा के पुजारी थे। आजादी के आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान से राष्ट्र ऋणी है। राष्ट्रीय एकता व धर्म निरपेक्षता के प्रति की गई सेवाओं व विचारों से पूरी दुनिया उन्हें आदर्श मानती है। उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ही नहीं, राष्ट्रपिता के व्यक्तित्व व आदर्श को अपनाने की होड़ अन्य राजनीतिक दल कर रहे हैं, जिनकी आजादी आंदोलन में योगदान नगण्य रहा है। आज वह गांधी जी को और राजनीतिक गोल्ड से को महापुरुष बताने व उनकी जयंती मनाने के प्रति उत्सुक हो रहे हैं। उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आंदोलन के महानायक के विचारों और आदर्शों को सदैव जीवित रखना व उनके विचारों की हत्या होने से बचाने का संकल्प लेना चाहिए। संगोष्ठी में सत्येंद्र प्रताप ¨सह, सरदार हुसैन रिजवी, कुलदीप शुक्ल, श्याममूíत तिवारी, अब्दुल कादिर, विष्णुदत्त, देवेश श्रीवास्तव, संतोष पटेल, मोहम्मद इमरान, उमानाथ पाल, वेद प्रकाश पांडेय, हेमंत रावत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.