महामाया राजकीय महाविद्यालय की खेल प्रतियोगिता संपन्न
कौशांबी : महामाया राजकीय महाविद्यालय ओसा की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।
कौशांबी : महामाया राजकीय महाविद्यालय ओसा की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान खेल प्रतियोगिता में सफल होने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शुक्रवार को भवंस मेहता कॉलेज भरवारी की प्राचार्या डॉ. रूबी चौधरी ने किया। उन्होंने कहा खेल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। उन्होंने छात्रों को खेल के क्षेत्र में रुचि लेने की बात कहते हुए कहा कि आज के परिवेश में खेल में भी कैरियर बनाने की असीम संभावनाएं हैं। आज तमाम ऐसे खिलाड़ी है जिनको हमारा समाज सम्मान देता है। 100 मीटर दौड़, ऊंचीकूद, डिस्कस, गोला, भाला फेंक सहित आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को जिला उप क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने खेल प्रतियोगिता का समापन किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में सफल हुए छात्रों के साथ ही चैंपियन छात्र के रूप में राम मिश्र व छात्रा शालू देवी व अलोपना यादव को सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य कंचन गौड़, सुरेश कुमार त्यागी, सौकुश कुमार, कोमल, योगेंद्र ¨सह, पुष्पेंद्र, रामरतन कुशवाहा, डॉ. स्वाति चौरसिया, डॉ. नीलम बाजपेई, डॉ. भावना केसरवानी, डॉ. रीता दयाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।