लोस. अनुशासन समिति का चेयरमैन का स्वागत
सांसद विनोद सोनकर को लोकसभा अनुशासन समिति का चेयरमैन बनाया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सांसद विनोद सोनकर रविवार की दोपहर करीब 240 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
जासं, कौशांबी : सांसद विनोद सोनकर को लोकसभा अनुशासन समिति का चेयरमैन बनाया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सांसद विनोद सोनकर रविवार की दोपहर करीब 2:40 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कौशांबी सांसद के सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एक पखवारे पूर्व लोकसभा अनुशासन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया। जो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। रविवार को विनोद सोनकर एयरपोर्ट पहुंचे तो चायल विधायक संजय गुप्ता व सिराथू विधायक सीतला प्रसाद पटेल ने उनका चांदी का मुकुट पहना कर कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। अनुशासन समिति का चेयरमैन ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है। उसे सही तरीके निभाएंगे। कौशांबी संसदीय क्षेत्र का समुचित विकास करने के लिए प्रयासरत हैं। इसके अलावा आद्या पांडेय, संजय सोनकर, पप्पू चौधरी, गुलाब कुशवाहा, रानू विश्वकर्मा, प्रतिभा कुशवाहा आदि ने स्वागत किया। इसके बाद सांसद सदर विधायक लालबहादुर जी के पैतृक गांव बनी खास में त्रयोदश संस्कार में शामिल हो कर दिवंगत आत्मा के शाति के लिए प्रार्थना की।