Move to Jagran APP

जिले में गूंज रहा है गणपति बप्पा मोरया

जागरण टीम, करारी/ चरवा : जिले में गणपति बप्पा मोरया की गूंज है। भगवान गणेश बड़े ही दयालु हैं। वह किसी

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:47 PM (IST)
जिले में गूंज रहा है गणपति बप्पा मोरया
जिले में गूंज रहा है गणपति बप्पा मोरया

जागरण टीम, करारी/ चरवा : जिले में गणपति बप्पा मोरया की गूंज है। भगवान गणेश बड़े ही दयालु हैं। वह किसी भी अमंगल कार्य को मंगल में बदल सकते हैं। इसलिए कोई भी कार्य करने के पहले भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। यह बातें करारी में गणेश उत्सव के अवसर पर पंडित अन्नू महाराज ने कहीं।

loksabha election banner

गणपति बप्पा मोरया सेवा मंडल की ओर से चल रही श्रीगणेश कथा के चौथ दिन चरवा में कथावाचक ने कहा कि इस महोत्सव ने समाज को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया है। भगवान गणेश बुद्धि दाता हैं। उनका पूजन करने से मानव जीवन का उद्देश्य पूर्ण होता है। आज समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास इस माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने भगवान गणेश की महिमा का बखान करते हुए कहा कि उन्होंने अपने माता पिता को ही सर्वोच्च माना और तीनों लोको में प्रसिद्धि पाई। कहा कि हमारे ग्रंथ पुराण, गीता, रामायण, महाभारत आदि से जो ज्ञान प्राप्त होता रहा है आज उसकी आवश्यकता समाज को हैं। इस मौके पर कमेटी के मुनेश कुशवाहा उर्फ मुंसी, संदीप जयशवाल, रा¨बस रावत, विजय कुशवाहा, उमेस चौरसिया, सोनू वर्मा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.