विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काैशांबी के कोखराज में डिवाइडर से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

Published: Wed, 08 Apr 2026 03:32 PM (IST)

कौशांबी के कोखराज क्षेत्र में मंगलवार रात असवां मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कोखराज में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई।

  2. भंडारे से लौट रहे 43 वर्षीय युवक की मौत।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सूत्र, भरवारी। कोखराज क्षेत्र के असवां मोड़ के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह भंडारे में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से स्वजन में कोहराम है।

वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर पांड़े मऊ निवासी 43 वर्षीय राकेश पाल पुत्र स्वर्गीय बचई लाल पाल खेती किसानी करता था। मंगलवार की रात वह नगर में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गया था। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही राम वनगमन मार्ग पर असवां मोड़ के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी।

सड़क पर खून से लथपथ युवक को देख राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराते हुए घटना की जानकारी स्वजन को देने के साथ उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।

हादसे के बाद से पत्नी सुषमा देवी और दो मासूम बेटे लकी व लालू का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्या ने बताया कि डिवाइडर से टकराने के बाद युवक के सिर में चोट लगी थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो सच्चाई सामने आएगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कौशांबी डिपो से मुरादाबाद के लिए चलेंगी 10 ई-बसें, हर आधे घंटे में मिलेगी सेवा