विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी: बैल चोरी व मारपीट मामले में सख्त हुईं प्रभारी मंत्री, चौकी इंचार्ज को निलंबित करने के आदेश

Published: Wed, 12 Aug 2026 12:51 AM (GMT+05:30)

कौशांबी में बैल चोरी और पीड़ित की पिटाई के मामले में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने एएसपी ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. मंत्री कृष्णा पासवान ने बैल चोरी मामले में हस्तक्षेप किया।

  2. पीड़ित की पिटाई और पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई।

  3. एएसपी को बैल खोजने, चौकी प्रभारी निलंबित करने का आदेश।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। जिले के एक व्यक्ति का बैल चोरी हो गया। शिकायत करने पर पीड़ित की पिटाई भी कर दी गई। इसकी शिकायत राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास व प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान को मिली तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से ले लिया।

वह मंगलवार को अचानक पीड़ित से मिलने पहुंच गईं। उन्होंने एएसपी को बैल खोज कर लाने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी तक को निलंबित करने का निर्देश भी दे दिया गया।

केसई सरोज का आरोप है कि छह अगस्त को वह बैलों को खेत में बांधकर घर चला आया। वापस गया तो बैल गायब थे। खोजबीन के दौरान पता चला कि शंकर लाल बैल लेकर चला गया है। आठ अगस्त को शंकरलाल के घर पूछताछ के लिए गया।

इस पर उसकी पिटाई कर दी गई। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की गई। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आरोपितों के खिलाफ सिर्फ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया

इस पर उसकी पिटाई कर दी गई। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की गई। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आरोपितों के खिलाफ सिर्फ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

इसकी जानकारी होने पर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान मंगलवार शाम पीड़ित केसई सरोज से मिलने पहुंच गईं। मंत्री ने वहां मौजूद एएसपी अमिता सिंह को आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के साथ चौकी प्रभारी पथरावां को निलंबित करने का निर्देश दे दिया।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में वसूली करते पकड़े गए तीन नए सिपाही निलंबित, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर करते थे अवैध कमाई

यह भी पढ़ें- यूपी में अग्नि सुरक्षा में लापरवाही 148 अस्पतालों को पड़ी भारी, आयुष्मान योजना से निलंबित