कौशांबी में ग्रामीणों ने साधु को पीटकर मार डाला
संसू बारा (कौशांबी) कौशांबी थाना क्षेत्र के कोसम इनाम गांव में रविवार को चरवाहे के गले में त्रिशूल घोंपने वाले साधु को लोगों ने लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि चरवाहे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पुलिस को दी गई है।
संसू, बारा (कौशांबी) : कौशांबी थाना क्षेत्र के कोसम इनाम गांव में रविवार को चरवाहे के गले में त्रिशूल घोंपने वाले साधु को लोगों ने लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि चरवाहे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पुलिस को दी गई है।
कोसम इनाम निवासी महाजन सरोज का 10 वर्षीय बेटा पिटू रविवार की दोपहर मवेशी चराने के लिए नदी किनारे गया था। इस बीच उसे एक साधु मिल गया। उसने बालक को पकड़ लिया और भूमि पर लिटाकर उसकी गर्दन पर त्रिशूल घोंप दिया। दर्द हुआ तो पिटू ने त्रिशूल को झटके से बाहर किया और लहूलुहान हालत में शोर मचाने लगा। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और पिटू ने आपबीती सुनाई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने साधु की जमकर पिटाई की। हमले में साधु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह साधु को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिटू को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत साधु की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। इस संबंध में सीओ एसएन पाठक का कहना है कि साधु की मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त न होने के कारण किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है, इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
पति ने किया महिला की हत्या का प्रयास, केस दर्ज
जासं, कौशांबी : पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में सोते समय पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गई। मामले की शिकायत उसने पुलिस से करते हुए पति पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम शरीरा निवासी शिवम शर्मा की पत्नी ने बताया कि आए दिन विवाद होता रहता है। चार मार्च को घर पर सो रहे थे। इस बीच उस पर किसी ने धारदार हथियार से पेट में वार कर दिया। इससे लहूलुहान होकर तड़पने लगे। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। इस पर हमलावर वहां से भाग निकला। लोग अस्पताल ले गए। वहीं इलाज के बाद ममता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए पति पर कातिलाना हमले का आरोप लगाया। साथ ही यह भी बताया कि इसके पहले भी उसका पति कई बार मारपीट कर चुका है। तहरीर लेकर पुलिस ने शिवम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष हेमंत मिश्र का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े का मामला है। महिला ने अपने पति पर कातिलाना हमले का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।