विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में चलती बोलेरो में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन किशोरों ने वाहन में लिफ्ट देकर वारदात को अंजाम दिया

By Adarsh Kumar Srivastava Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 04 Sep 2026 08:52 PM (IST)

कौशांबी में एक 13 वर्षीय छात्रा के साथ चलती बोलेरो में तीन किशोरों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने ...और पढ़ें

कौशांबी में वाहन में सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपित किशोरों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

कौशांबी में वाहन में सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपित किशोरों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

HighLights

  1. तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज

  2. मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना, कॉपी खरीदने गई थी छात्रा

जागरण संवाददाता, कौशांबी। एक छात्रा के साथ गुरुवार की शाम चलती बोलेरो में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि तीन शातिर किशोरों ने छात्रा को झांसे में लेकर बोलेरो में लिफ्ट दी। इसके बाद चलती गाड़ी में दुष्कर्म किया और फिर उसे रास्ते में उतारकर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी गुरुवार की शाम कापी खरीदने भरसवां चौराहा गई थी। वहां पहले से मौजूद महेवाघाट इलाके के एक गांव के तीन किशोर मिले। आरोप है कि सभी ने भतीजी को बातों में उलझाकर बोलेरो में बैठा लिया। तीनों ने उसके साथ भरसवां से टेवां और कुम्हियावां के बीच चलती बोलेरो में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद भतीजी को भरसवां चौराहे पर छोड़कर आरोपित फरार हो गए।

घटना से सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो स्वजन के होश उड़ गए। पीड़िता के मुताबिक, उलाहना देने पर आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया।

डीएसपी मंझनपुर सौरभ सामंत के अनुसार मंझनपुर इलाके की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुकदमा कायम कराकर आरोपितों की तलाश कराई जा रही है। छात्रा के मेडिकल आदि की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके लिए एक विशेष टीम गठित है।