विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में संदिग्ध दशा में इंसास राइफल से चली गोली, महिला सिपाही प्रियंका यादव की मौत

By raj k. srivastava Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 08 Sep 2026 01:04 PM (IST)

कौशांबी में महिला थाना मंझनपुर में तैनात सिपाही प्रियंका यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में इंसास राइफल से गोली लगने से ...और पढ़ें

HighLights

  1. गाजीपुर जिले की रहने वाली थी सिपाही प्रियंका यादव

  2. कौशांबी जनपद के महिला थाना मंझनपुर में थी तैनात

जागरण संवाददाता, कौशांबी। महिला थाना मंझनपुर में तैनात सिपाही प्रियंका यादव मंगलवार सुबह  पहरा ड्यूटी पर थीं। वह इंसास राइफल लेकर ड्यूटी कर रही थीं। बताते हैं कि करीब 10 बजे संदिग्ध दशा में राइफल से गोली चल गई, जिससे गोली प्रियंका की गर्दन के पास लगी। इससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। प्रियंका गाजीपुर जिले की रहने वाली थी।

गोली चलने की आवाज सुनते ही महिला थाना प्रभारी समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन महिला सिपाही प्रियंका यादव को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में एसपी सत्य नारायण प्रजापत, एएसपी अमिता सिंह समेत सीओ सदर व अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस घटना के सही कारणों की जांच में जुटी है। 

प्रियंका के परिवार के सदस्यों को पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। फील्ड यूनिट, पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन, पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में प्रकरण की विभिन्न पहलुओ पर गहनता से जांच की जा रही है।

गाजीपुर जिले के दूल्हापुर क्षेत्र के सिखरी गांव निवासी 28 वर्षीय प्रियंका यादव पुत्री रविंद्रनाथ यादव महिला थाना मंझनपुर में सिपाही के पद पर तैनात थी।  यहां सिपाही की पहली पोस्टिंग थी, जो 2025 में हुई थी।