विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में अजीबोगरीब मामला: जिस बेटी की दहेज के लिए हत्या का मां ने दर्ज कराया था मुकदमा, वो मायके में सकुशल मिली

Published: Sat, 02 May 2026 01:00 AM (IST)

कौशांबी में मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए अपनी बेटी के ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कौशांबी। जिस बेटी को मां ने दहेज की भेंट चढ़ा बताया, जिसके शव को गायब कर दिए जाने की आशंका में अदालत तक गुहार लगाई और ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, वही बेटी मायके में सकुशल मिल गई।

कौशांबी के करारी का यह मामला किसी पटकथा से कम नहीं, जहां आरोप और अदालत के आदेश के बीच सच ने ऐसा मोड़ लिया कि पुलिस भी हैरान है। विवाहिता ससुराल के विवादों से तंग आकर खुद ही मायके आकर रहने लगी थी।

करारी क्षेत्र की आशा देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी प्रीती की शादी सरायअकिल क्षेत्र के राहुल कुमार से की थी। अतिरिक्त दहेज की मांग को ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।

21 मई 2025 की सुबह पति राहुल, सास ऊषा देवी व पति का दोस्त मनीष कुमार बहाने से बेटी को सरायअकिल ले गए। इसी के बाद बेटी लापता हो गई। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

कार्रवाई नहीं होने पर बेटी की हत्या कर शव गायब करने की आशंका जाहिर करते हुए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस की जांच में पता चला कि जिस बेटी की हत्या का आरोप है वह मायके में है।

डीएसपी चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि मुकदमे के विवेचक को निष्पक्ष जांच करने के बाद ही आगे किसी तरह की कोई कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें- फतेहपुर में रंजिशन युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, बचाने में मां-पिता जख्मी