Move to Jagran APP

करवाचौथ : सजीं दुकानें, महिलाओं ने की खरीदारी

जासं, कौशांबी : करवा चौथ का पर्व करीब आ गया है। इससे मद्देनजर दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने महिलाओं के श्रृंगार की सामग्री व करवा भी रख लिया है। पर्व को लेकर बाजारों में गुरुवार को खासी भीड़ रही। महिलाओं ने खरीदारी की। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों में भीड़ लगी रही।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 09:35 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 09:35 PM (IST)
करवाचौथ : सजीं दुकानें, महिलाओं ने की खरीदारी
करवाचौथ : सजीं दुकानें, महिलाओं ने की खरीदारी

जासं, कौशांबी : करवा चौथ का पर्व करीब आ गया है। इससे मद्देनजर दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने महिलाओं के श्रृंगार की सामग्री व करवा भी रख लिया है। पर्व को लेकर बाजारों में गुरुवार को खासी भीड़ रही। महिलाओं ने खरीदारी की। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों में भीड़ लगी रही।

loksabha election banner

शनिवार को करवा चौथ है। इस दिन अधिकतर महिलाएं व्रत रखकर करवा माता की पूजा करेंगी। साथ ही पति के दीर्घ आयु की कामना भी करेंगी। इस पर्व में दुकानदार हजारों की बिक्री करते हैं। खासकर साड़ी, चूड़ी, कंगन, गहने आदि दुकानों में रौनक है। गुरुवार को मंझनपुर, सिराथू, सरायअकिल, चायल, भरवारी, करारी, मनौरी, तिल्हापुर आदि बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं ने सुबह से ही भीड़ लगा दी थी। दुकानों में पहुंचकर कर पकड़े व पूजन की सामग्री खरीदी। पंडित शिव अभिलाष शुक्ल ने बताया कि 7:15 बजे से 7:45 बजे तक पूजन का समय है। महिलाएं तैयार होकर इसी समय पूजा करें, क्योंकि 7:45 बजे चंद्रमा का उदय होगा। पूजा समाप्त कर महिलाएं चंद्रमा को दर्शन का अ‌र्घ्य देंगी।

----------

सोलह श्रंगार कर करेंगी पूजा

करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। शाम के समय सोलह श्रंगार कर करवा माता की पूजा करेंगी। साथ ही करवा माता से पति के दीर्घ आयु के लिए कामना भी करेंगी। पूजा समाप्त होने के बाद चांद व पति का दीदार एक साथ करेंगी। इसके बाद चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर प्रसाद ग्रहण करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.